जीएसटी अर्थव्यवस्था में मील का पत्थर है: पीएम मोदी

Breaking News

Loading

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था से देश में वसूले जाने वाले करों की संख्या कम हुई और यह अर्थव्यवस्था में मील का पत्थर है

नयी दिल्ली।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था से देश में वसूले जाने वाले करों की संख्या कम हुई और यह अर्थव्यवस्था में मील का पत्थर है।

जीएसटी व्यवस्था के चार वर्ष पूरा होने के मौके पर पीएम मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा ,“ जीएसटी देश के आर्थिक परिदृश्य में मील के पत्थर की तरह है। इससे वसूले जाने वाले करों की संख्या में कमी आयी है तथा आम आदमी पर करों का बोझ भी कम हुआ है। साथ ही इससे पारदर्शिता , अनुपालन और कुल कर संग्रहण बढा है। ”

 

 

देश में एक जुलाई 2017 को जीएसटी व्यवस्था लागू की गयी थी। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि अब तक देश में 66 करोड जीएसटी रिटर्न दाखिल की जा चुकी है।