बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका, जिम्बाब्वे दौरे से पहले चोटिल हुए मुशफिकुर रहीम

खेल

Loading

नई दिल्ली

मई महीने के लिए आईसीसी के बेस्ट प्लेयर चुने गए बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को बाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई है और अब उनका जिम्बाब्वे दौरे पर जाना मुश्किल लग रहा है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ढाका प्रीमियर लीग (डीपीएल) में अबाहानी लिमिटेड की ओर से खेले रहे मुशफिकुर को यह चोट लीग में सोमवार को गाजी ग्रुप क्रिकेटर्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान लगी थी। मंगलवार सुबह जब उनके चोट का स्कैन हुआ तो उसमें उनके बाएं हाथ की दूसरी उंगली में चोट लगने की पुष्टि हुई।’

बाांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के मुख्य फिजियो डॉक्टर देबाशीष चौधरी ने कहा, ‘हमने मुशफिकुर के हाथ का स्कैन किया, जिसमें चोट लगने की बात सामने आई है। हमने उन्हें एक सप्ताह आराम करने के लिए कहा है। उम्मीद है कि चोट से उबरने में उन्हें ज्यादा समय नहीं लगेगा।’ बांग्लादेश की टीम को 29 जून को जिम्बाब्वे दौरे के लिए रवाना होना है, जहां टीम को एकमात्र टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं।