MP गजब है! कोरोना पॉजिटिव आरोपी को पुलिस ने शहर में पैदल चलवाया

क्राइम

Loading

जबलपुर

देशभर के जिन राज्यों में कोरोना काल बनता जा रहा है उनमें से एक मध्य प्रदेश भी है। हालांकि, एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे साफ है कि राज्य में कोरोना नियमों की किस तरह धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। दरअसल, जबलपुर में जीआरपी पुलिस एक कोरोना पॉजिटिव आरोपी को दूसरे नेगेटिव आरोपी के साथ सड़क पर पैदल चलवाकर जेल तक ले गई।

खबर के मुताबिक, इन दोनों पर चोरी का आरोप था।

जीआरपी के एक अधिकारी ने इस मामले को लेकर बताया, ‘कोर्ट में पेशी के बाद दोनों का कोरोना टेस्ट करवाया गया था। इनमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हमारी गाड़ी रास्ते में ही खराब हो गई थी इसलिए हम उन्हें पैदल जेल तक ले गए।’

तस्वीरों में भी दिख रहा है कि पीपीई किट पहने एक जवान इन दोनों आरोपियों को पैदल ले जा रहा है।