मोदी राज में सरसों तेल रिफाइंड ने बिगाड़ा किचन का बजट, दालों- आलू-प्याज टमाटर पोछ रहे आंसू

Breaking News

Loading

,नई दिल्ली

कोरोना की मार से धीरे-धीरे उबर रहे आम आदमी की कमर को महंगाई ने तोड़ दी है। चावल-दाल हो या आटा, सरसों तेल हो या सोयाबीन का तेल या फिर चाय हो या नमक, एक साल में इनकी कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि किचन का बजट गड़बड़ा गया है। उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक एक अप्रैल 2020 के मुकाबले एक अप्रैल 2021 को खाद्य तेलों की कीमतों में 47 फीसद, दालों में 17 फीसद और खुली चाय में 30 फीसद तक उछाल आ चुका है। वहीं चावल के रेट में 14.65 फीसद, गेहूं के आटे में 3.26 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। अगर कोई चीज सस्ती हुई है तो गेहूं, चीनी, आलू, प्याज और टमाटर।

 

खाद्य तेलों की कीमतों में लगी आग

mustard oil at record inflation sold for rs 160 a liter

एक साल में खाद्य तेलों की कीमतों में ऐसी आग लगी कि सरसों तेल से महंगा रिफाइंड आयल हो गया। पैक पाम तेल 87 रुपये से उछलकर करीब 121रुपये, सूरजमुखी तेल 106 से 157,  वनस्पति तेल 88 से 121 और सरसों का तेल (पैक) 117 से 151 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं मूंगफली 139 से 165 और सोया तेल 99 से 133 रुपये लीटर पर पहुंच गया है।

चाय, दूध और नमक के भी बढ़े भाव

tea

पिछले साल के मुकाबले इस साल चाय की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। खुली चाय 29 फीसद चढ़कर 217 से 281 रुपये किलो पहुंच गई है। चीनी जहां मामूली रूप से सस्ती हुई है तो वहीं गुड़ के भाव थोड़े बढ़े हैं। सबसे कम यूज होने वाले नमक के भाव भी इस एक साल में 10 फीसद बढ़ चुका है। वहीं दूध भी 7 फीसद महंगा हो चुका है। उपभोक्ता मंत्रालयप पर दिए गए ये आंकड़े देशभर के 135 खुदरो केंद्रों में से 111 केंद्रों से जुटाए गए हैं।

एक साल में ऐसे बढ़ी महंगाई

वस्तु आवश्यक वस्तुओं के दैनिक खुदरा मूल्य
आज का मूल्य एक साल पहले प्रतिशत परिवर्तन
01/04/2021 01/04/2020 एक साल
चावल 38.2 33.32 14.65
गेहूँ 27.49 29.14 -5.66
आटा (गेहूं) 31.32 30.33 3.26
चना दाल 73.32 67.46 8.69
तूर / अरहर दाल 106 91.01 16.47
उड़द दाल 109.3 99.52 9.83
मूंग दाल 105.35 103.43 1.86
मसूर दाल 80.57 68.94 16.87
चीनी 39.2 39.59 -0.99
दूध @ 48.99 45.88 6.78
मूंगफली तेल (पैक) 165.82 139.03 19.27
सरसों तेल (पैक) 151.05 117.03 29.07
वनस्पति (पैक) 121.45 88.41 37.37
सोया तेल (पैक) 133.48 99.31 34.41
सूरजमुखी तेल (पैक) 157.36 106.75 47.41
पाम तेल (पैक) 121.22 87.34 38.79
गुड़ 46.52 45.2 2.92
खुली चाय 281.32 217.39 29.41
नमक पैक * 17.74 16.15 9.85
आलू 17.9 27.08 -33.9
प्याज 26.05 32.69 -20.31
टमाटर 17.76 24.96 -28.85

स्रोत:-  राज्य नागरिक आपूर्ति विभाग

दालों ने भी तरेरी आंखें

अगर दालों की बात करें तो मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अरहर यानी तूअर की दाल औसतन 91 रुपये किलो से करीब 106 रुपये , उड़द दाल 99 से 109,  मसूर की दाल 68 से 80 रुपये प्रति किलो पर पहुंच चुकी है। मूंग दाल भी 103 से 105 रुपये किलो पर पहुंच गई है।

                                                                                   30

आलू-प्याज और टमाटर पोछ रहे आंसू

कभी आम जनता को महंगाई का आंसू रुलाने वाले आलू-प्याज और टमाटर ही राहत दे रहे हैं। यूं कहें कि आलू-प्याज और टमाटर ही अब महंगाई के आंसू पोछ रहे हैं। इस एक साल में आलू का औसत खुदरा मूल्य 34 फीसद गिरकर 27 से 17 पर आ गया है।

Inflation rates of Onions (Symbolic Image)

प्याज 32 से 26 पर और टमाटर 25 से 17 रुपये पर आ गया है। वेबसाइट पर दिए गए रेट उच्चतम और न्यूनतम का औसत है। वास्तविक रूप से खुदरा बाजारों में आलू 10 से 15 रुपये, प्याज 20 से 25 रुपये और टमाटर 10 रुपये किलो बिक रहा है।