मोदी राज में दूसरी बार रसोई गैस सिलेंडर में 25 रुपये की बढ़ोतरी जनता त्रस्त

Breaking News

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चार दिन में दूसरी बार बढ़ाई गई, 25 रुपये की बढ़ोतरी…

LPG prices Hike:  मार्च महीने के शुरू होने के साथ ही जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है. रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में पिछले चार दिनों में दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है.

नई दिल्ली: 

LPG prices Hike: रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में पिछले चार दिनों में दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है. सभी श्रेणियों के LPG के दाम आज (1 मार्च) से 25 रुपये प्रति सिलेंडर और बढ़ गए हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG के दाम बढ़े हैं. यही कारण है कि पिछले चार दिनों में रसोई गैस सिलेंडर के दाम दूसरी बार बढ़ाए गए हैं. मार्च महीने के शुरू होने के साथ ही जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है. इससे पहले 25 फरवरी महीने को रसोई गैस के दामों में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.

सार्वजनिक क्षेत्र की फ्यूल कंपनियों के अनुसार दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर का दाम 819 रुपये हो गया है, अभी तक इसके दाम 794 रुपये थे. देशभर में LPG का दाम एक ही होता है. सरकार कुछ चुनिंदा ग्राहकों को इसपर सब्सिडी देती है. इससे पहले 25 फरवरी को 25 रुपये, 15 फरवरी को 50 रुपये और चार फरवरी को 25 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे.