‘समझौता करने वाला प्रधानमंत्री पत्रकारों के सामने नहीं बैठ सकता’, राहुल गांधी का तंज

Breaking News

Loading

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना पर सीधा निशाना साधते हुए कहा है कि यदि कांग्रेस सत्ता में होती तो भारत के प्रधानमंत्री पत्रकारों के सामने बैठकर सवालों के जवाब देते।

नई दिल्ली

गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा,‘‘यदि कांग्रेस सत्ता में होती तो भारत के प्रधानमंत्री इस मेज पर बैठे होते। समझौता करने वाला प्रधानमंत्री इस मेज पर कभी नहीं बैठ सकता।

गांधी का यह बयान ऐसे समय आया है जब मोदी के पत्रकारों के सवालों का सामना करने और संवाद करने को लेकर विपक्षी दलों के नेता लगातार सवाल उठा रहे है। उन्होंने कहा कि समझौता करने वाले प्रधानमंत्री के लिए इस मेज पर, मतलब पत्रकारों के सामने उनके सवालों का जवाब देने के लिए बैठना संभव नहीं है।