सिर्फ मनोरंजन नहीं, इतिहास का आईना हैं ये 5 फिल्में, नेटफ्लिक्स वॉचलिस्ट में आज ही इन्हें कर लीजिए शामिल

मनोरंजन

सिनेमा केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि इतिहास को करीब से समझने का एक सशक्त माध्यम भी है. नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध ये 5 फिल्में दर्शकों को समय की सीमाओं के पार ले जाती हैं, जहां वे भारत के गौरवशाली अतीत, महान नायकों के बलिदान और सदियों पुरानी सांस्कृतिक विरासतों को जीवंत रूप में देख सकते हैं. चाहे वह आजादी की लड़ाई हो या राजा-महाराजाओं के शौर्य की गाथा, ये कहानियां न केवल ज्ञान बढ़ाती हैं बल्कि रोंगटे खड़े कर देने वाले अनुभव भी देती हैं.

 

नई दिल्ली.
 नेटफ्लिक्स पर ऐतिहासिक कहानियों और बीते दौर की घटनाओं को पर्दे पर उतारने वाली फिल्मों का एक शानदार कलेक्शन मौजूद है. ये फिल्में न केवल हमें इतिहास के पन्नों से रूबरू कराती हैं, बल्कि उस समय की संस्कृति, संघर्ष और शौर्य को भी जीवंत करती हैं. अगर आप भी सिनेमा के जरिए इतिहास की गहराई में उतरना चाहते हैं, तो नेटफ्लिक्स की ये चुनिंदा हिंदी फिल्में आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं.

इस लिस्ट में रणवीर सिंह की ‘पद्मावत’ से लेकर विक्की कौशल की ‘छावा’ जैसी मूवीज मौजूद हैं. ये फिल्म ना सिर्फ गौरव गाथा हैं, बल्कि रग-रग में जोश भी भर देती हैं. इन सभी मूवीज का आप नेटफ्लिक्स पर घर बैठे आराम से लुत्फ उठा सकते हैं. यहां पर देखिए इन पांच शानदार फिल्मों की लिस्ट.

छावा

विक्की कौशल और अक्षय खन्ना की यह फिल्म मराठा साम्राज्य के दूसरे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन और उनके अदम्य साहस पर आधारित है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी ने मुगल बादशाह औरंगजेब की विशाल सेना के खिलाफ अकेले मोर्चा संभाला. फिल्म उनके रणनीतिक कौशल, बलिदान और मराठा स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनके द्वारा सहे गए अकल्पनीय संघर्षों को पर्दे पर जीवंत करती है. इस मूवी की रेटिंग 7.3 है.
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की यह फिल्म 13वीं शताब्दी की रानी पद्मिनी के साहस की कहानी है. चित्तौड़ के राजा रतन सिंह से विवाह के बाद, उनकी सुंदरता की चर्चा दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी तक पहुंचती है. खिलजी चित्तौड़ पर आक्रमण कर देता है, लेकिन अपनी गरिमा की रक्षा के लिए रानी पद्मिनी अन्य महिलाओं के साथ जौहर यानी आत्मदाह कर लेती हैं. यह फिल्म अपनी भव्यता और अभिनय के लिए जानी जाती है. पद्मावत की रेटिंग 7.1 है.

जोधा अकबर

आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म मुगल सम्राट अकबर और राजपूत राजकुमारी जोधा बाई के बीच के राजनीतिक गठबंधन और उनके पनपते प्रेम की कहानी है. यह फिल्म दिखाती है कि कैसे अकबर ने एक हिंदू राजकुमारी से विवाह कर न केवल अपना साम्राज्य बढ़ाया, बल्कि धार्मिक सहिष्णुता की एक नई मिसाल पेश की. फिल्म का भव्य सेट और संगीत इसे एक बेहतरीन ऐतिहासिक अनुभव बनाता है. ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म की रेटिंग 7.5 है.
Zoom

मिशन मजनू

सिद्धार्थ मल्होत्रा की यह फिल्म 1970 के दशक के एक जासूसी मिशन पर आधारित है, जहां एक भारतीय रॉ एजेंट पाकिस्तान के अवैध परमाणु हथियार कार्यक्रम का पर्दाफाश करने के लिए सीमा पार जाता है. एक दर्जी के भेष में छुपकर वह अपनी पहचान छिपाता है और देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी जुटाता है. यह फिल्म देशभक्ति और वीरता के ऐतिहासिक पहलुओं को रोमांचक तरीके से पेश करती है. मिशन मजनू को आईएमडीबी पर 6.9 रेटिंग मिली है.

83

रणवीर सिंह की यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 1983 के क्रिकेट विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत की कहानी बयां करती है. कपिल देव के नेतृत्व में कैसे एक कमजोर मानी जाने वाली टीम ने लॉर्ड्स के मैदान पर वेस्टइंडीज जैसी दिग्गज टीम को हराकर इतिहास रचा, इसे बेहद भावुक और प्रेरक तरीके से दिखाया गया है. यह फिल्म न केवल खेल, बल्कि उस समय के भारतीय गौरव के पल को फिर से जीने का मौका देती है. रणवीर सिंह की इस मूवी की रेटिंग 7.5 है.