Breaking News

‘संविधान खत्म करने की हो रही कोशिश’, राहुल गांधी ने भापजा-संघ पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने दिल्ली में संविधान की रक्षा के लिए मैराथन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर संविधान को खत्म करने की कोशिश का आरोप लगाया।

 

नई दिल्ली

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में ‘रन फॉर अंबेडकर’ और ‘रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन’ मैराथन 2026 की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर का सबसे बड़ा संदेश संविधान ही था। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा की विचारधारा वाले लोग अंबेडकर के विचारों और संविधान को खत्म करना चाहते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि ये लोग देश में सबको बराबरी का हक नहीं देना चाहते। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के लोग अंबेडकर की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर सिर्फ दिखावा करते हैं, जबकि उनका असली मकसद संविधान को नुकसान पहुंचाना है।

 

कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने भी इस मौके पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार संविधान पर हमले कर रही है और उनके नेता बहुत आक्रामक हैं। पुनिया के अनुसार, सरकार पिछले दरवाजे से संविधान के नियमों की अनदेखी कर रही है। यह मैराथन लोगों को यह बताने के लिए है कि हम सब बाबासाहेब की विचारधारा और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट हैं।

महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर तनुज पुनिया ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से इसके पक्ष में रही है। हालांकि, उन्होंने भाजपा के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिना नई जनगणना और परिसीमन के इसे लागू करना गलत है। कांग्रेस की मांग है कि इसे 2011 की पुरानी जनगणना के बजाय नई जनगणना के आधार पर लागू किया जाना चाहिए।

 

 

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button