‘Dear Vaibhav’… वैभव सूर्यवंशी की खूंखार बल्लेबाज को हिल गए विराट कोहली, हार के बाद लिखकर भेजा खास मैसेज

पिछले साल राजस्थान रॉयल्स की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू करनेे वाला वैभव इस बार पहले से भी ज्यादा खतरनाक नजर आ रहे हैं. विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 26 बॉल पर 78 रन की पारी ने 202 रन के लक्ष्य को मजाक बना दिया. मैच के बाद एक खास गिफ्ट वैभव सूर्यवंशी को विराट की तरफ से मिला.

नई दिल्ली.
 इस वक्त क्रिकेट की दुनिया में एक ही नाम गूंज रहा है. वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से ऐसा भूचाल लाया है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान परेशान है. महज 15 साल की उम्र में इस भारतीय युवा ने गेंदबाजों की ऐसी कुटाई की है जिसके ऊपर यकीन करना मुश्किल है. पिछले साल राजस्थान रॉयल्स की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू करनेे वाला वैभव इस बार पहले से भी ज्यादा खतरनाक नजर आ रहे हैं. विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 26 बॉल पर 78 रन की पारी ने 202 रन के लक्ष्य को मजाक बना दिया.

राजस्थान रॉयल्स के ओपनर की कहानी को परियों की कहानी कहना भी कम पड़ जाता है. अगर कुछ है, तो यह बिल्कुल ‘चेन कुल्ली की मेन कुल्ली’ जैसी लगती है. जहां एक युवा खिलाड़ी अपनी बेखौफ प्रतिभा से क्रिकेट जगत को चौंका देता है. उसी फिल्मी पल की तरह, सूर्यवंशी को अपना ‘मैजिक बैट’ वाला पल मिला विराट कोहली से मिला.
vaibhav suryavanshi and virat kohli

दुनिया के टॉप बॉलर के खिलाफ बेखौफ बैटिंग

 

पावरप्ले में अनुभवी भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड का सामना करते हुए, ज्यादातर लोगों को उम्मीद थी कि 15 साल का यह खिलाड़ी संभलकर खेलेगा. लेकिन उसने आक्रमण किया. सूर्यवंशी ने दोनों अनुभवी गेंदबाजों पर दबदबा बनाया. बड़े नाम और अनुभव को दरकिनार करते हुए इस 15 साल के लड़के ने दोनों को जमकर चौके लगाए.  सूर्यवंशी का प्रदर्शन विराट कोहली ने मैदान पर बेहद करीब से देखा और वह इसे नजरअंदाज नहीं कर सके.

कोहली से मैच के बाद मिला गिफ्ट

 

मैच के बाद युवा खिलाड़ी को अपना खास पल मिला. कोहली के पास सूर्यवंशी ऑटोग्राफ लेने पहुंचे. ‘किंग’ ने सिर्फ सिग्नेचर ही नहीं दिया बल्कि कुछ ऐसा किया जिसे वैभव कभी नहीं भूल पाएंगे. कोहली ने रॉयल्स की कैप पर लिखा, “डियर वैभव.वेलडन”

वैभव की मैच जिताने वाली पारी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 202 रन का पीछा करना कागज पर मुश्किल लग रहा था. वैभव सूर्यवंशी की शुरुआती आक्रामकता ने आरसीबी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने 12 गेंद रहते छह विकेट से जीत दर्ज की. यह उनकी लगातार चौथी जीत थी, जिससे आईपीएल 2026 की टेबल पर उनकी पकड़ और मजबूत हो गई. अपनी ताजा पारी के साथ, सूर्यवंशी ने यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप हासिल कर ली है.