बंगाल में मोदी की छठी रैली-जंगीपुर में मोदी ने कहा, महिलाओं के खाते में अब सीधे 3000 पहुंचेगा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वी बर्धमान रैली के बाद मुर्शिदाबाद रैली में भी बड़ी जीत का दावा करते हुए कहा कि भारी भीड़ बदलाव का संकेत है. उन्होंने अन्य राज्यों में ज्यादा मतदान और महिलाओं की भागीदारी को भाजपा की जीत से जोड़ते हुए बंगाल में भी इसी तरह के नतीजों की उम्मीद जताई. मोदी ने किसानों, खासकर आलू उत्पादकों के मुद्दे पर तृणमूल सरकार पर निशाना साधते हुए आर्थिक मदद का वादा किया. साथ ही भाजपा के घोषणापत्र और ‘6 गारंटी’ के जरिए विकास और भरोसे का माहौल बनाने की बात कही. उन्होंने अपने दौरे के तहत जंगीपुर और कुशमंडी में भी रैलियां करने का ऐलान किया. पीएम मोदी मुर्शिदाबाद के जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर के कुशमंडी में भी रैली करेंगे.
PM Narendra modi Bengal Chunav LIVE Update: ‘अब अपराधियों की खैर नहीं’, जंगीपुर में मोदी की हुंकार, बोले- 4 मई के बाद टीएमसी के ‘गुंडे’ भागते हुए दिखाई देंगे
PM Narendra modi Bengal Chunav LIVE Update: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के चुनावी समर में मुर्शिदाबाद के जंगीपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीएमसी के खिलाफ मोर्चा और कड़ा कर दिया है. अपनी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता बदलने के लिए नहीं, बल्कि बंगाल की आत्मा, सुरक्षा और भविष्य को बचाने के लिए है. उन्होंने टीएमसी के ‘जंगलराज’ और ‘सिंडिकेट राज’ का अंत करने का बिगुल फूंक दिया है.
पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें
जंगलराज का अंत: पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का संकल्प केवल चुनावी नहीं, बल्कि यह टीएमसी के ‘जंगलराज’ और ‘सिंडिकेट राज’ को जड़ से मिटाने की एक स्पष्ट चेतावनी है.
बेटियों की सुरक्षा: उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा सरकार बनते ही बंगाल की बेटियों को पूरी सुरक्षा मिलेगी। अपराधियों के लिए राज्य में कोई जगह नहीं होगी.
भ्रष्टाचारियों पर नकेल: पीएम ने कड़े लहजे में कहा कि जो लोग भ्रष्टाचारियों को बचा रहे हैं, वे ध्यान रखें— 4 मई के बाद (परिणाम आने के बाद) आप देखेंगे कि ये भ्रष्टाचारी बंगाल से भागते हुए नजर आएंगे.
सिंडिकेट राज पर वार: मुर्शिदाबाद से पीएम ने दावा किया कि टीएमसी का ‘सिंडिकेट’ अब ढहने वाला है और बंगाल की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है.
बदलाव की लहर: उन्होंने कहा कि बंगाल का मूड साफ बता रहा है कि टीएमसी सरकार की विदाई निश्चित है.
PM Narendra modi Bengal Chunav LIVE Update: बंगाल चुनाव में पीएम मोदी का हेलिपैड वाला दांव, कहा- ये बंगाल के बदलते मिजाज की गवाही है
PM Narendra modi Bengal Chunav LIVE Update: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की चुनावी सरगर्मी के बीच, शनिवार को पूर्वी बर्धमान से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो सबको चौंका दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में लोग पीएम की एक झलक पाने के लिए हेलिपैड के पास ही जमा हो गए. यह नजारा तब था जब घड़ी में मुश्किल से सुबह के 11:00-11:30 बज रहे थे. आमतौर पर चुनावी रैलियों में भीड़ दोपहर बाद जुटती है, लेकिन बर्धमान में जो हुआ वह कुछ और ही था. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हेलिपैड के चारों ओर भगवा झंडे लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है. पीएम मोदी खुद इस वीडियो को अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया है.
पीएम मोदी का बंगाल चुनाव में यह अंदाज बीते कई चुनाव से अलग नजर आ रहा है.
PM Narendra modi Bengal Chunav LIVE Update: पीएम मोदी ने बंगाल के आलू किसानों से किया बड़ा वादा
पूर्वी बर्धमान की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीएमसी के धोखे ने आलू किसानों को बर्बाद कर दिया है. एमएसपी पर आलू खरीद का वादा किया था, लेकिन आज किसान का आलू सड़ रहा है. हर किसान का यही हाल है. बंगाल भाजपा ने किसानों के लिए अनेक बड़ी घोषणाएं की हैं. बंगाल के किसानों को डबल इंजन सरकार का डबल बेनिफिट मिलेगा. बंगाल के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि ₹9,000 मिलेगी, ₹6,000 केंद्र के और ₹3,000 बंगाल की भाजपा सरकार देगी.
PM Narendra modi Bengal Chunav LIVE Update: बर्धमान में पीएम मोदी का बड़ा दावा ‘ये भीड़ नतीजों का ट्रेलर, बंगाल में होगा बदलाव’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली में कहा कि बर्धमान में हजारों-हजार लोगों का ये रैला, बंगाल में खेला करने वाला है. ये दृश्य 4 मई के नतीजे का ट्रेलर है. मैं देख रहा हूं, इस चुनाव में आपका उमंग, उत्साह, आपकी ऊर्जा, संकल्प… ये भय पर भरोसे की विजय का उद्घोष है. बंगाल परिवर्तन के लिए तैयार है. पीएम मोदी ने कहा कि असम, केरल और पुडुचेरी में वोट पड़ चुके हैं. वहां भारी मतदान हुआ है. बहुत बड़ी संख्या में लोग मतदान के लिए निकले हैं. महिलाओं ने बड़ी संख्या में वोट डाला है. मैं चुनाव आयोग को बधाई देता हूं, बिना किसी घटना के तीनों राज्यों में मतदान हुआ है. कुछ दिन पहले हमने बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा में देखा है. जहां भी भारी मतदान हुआ है और महिलाएं वोट डालने निकली हैं, वहां भाजपा-एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है.
PM Narendra modi Bengal Chunav LIVE Update: बर्धमान रैली में पीएम मोदी का दावा ‘6 गारंटी से बदलेगा बंगाल, डर नहीं भरोसा बनेगा’
पूर्वी बर्धमान की रैली में पीएम मोदी ने कहा- ‘भाजपा ने संकल्प लिया है कि वो बंगाल को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाएगी. कल ही बंगाल भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी किया है. इसमें मैंने जो आपको 6 गारंटियां दी हैं, उन्हें लागू करने का रोडमैप है. मैं बंगाल भाजपा के सभी साथियों को इस शानदार घोषणापत्र के लिए बधाई देता हूं. मोदी की गारंटी, टीएमसी की निर्मम सरकार के भय को हटाकर भरोसे में बदलने की है. और ये गारंटी पूरी कैसे होगी. यह पूरा खाका भाजपा के घोषणापत्र में है.
बंगाल चुनाव LIVE अपडेट: पूर्वी बर्धमान में बोले पीएम मोदी- ‘ज्यादा वोटिंग का मतलब बीजेपी की प्रचंड जीत’
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार, महाराष्ट्र समेत जहां-जहां ज्यादा वोटिंग हुई वहां बीजेपी को प्रचंड जीत मिली है. केरल, असम और पुडुचेरी में भी प्रचंड वोटिंग हुई है. केरल में एलडीएफ और यूडीएफ वाले तो अपनी जीत का दावा भी नहीं कर रहे हैं. इन जगहों की तरह बंगाल में भी बीजेपी प्रचंड जीत दर्ज करेगी.
बंगाल चुनाव LIVE अपडेट: बंगाल परिवर्तन के लिए तैयार है, पूर्वी बर्धमान में बोले पीएम मोदी
पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं बंगाल में जहां-जहां गया हूं आप लोग पहली वाली रैली का रिकॉर्ड तोड़ देते हैं. मेरा जीवन गुजरात में बीता, वहां मैं ग्यारह बारह बजे इतनी बड़ी सभा नहीं कर सकता है. इतनी सुबह आपका आना अभिभूत करने वाला है. मैं देख रहा हूं कि इस चुनाव में आपका उमंग, उत्साह भय के ऊपर विजय का उद्घोष है. बंगाल परिवर्तन के लिए तैयार है.
बंगाल चुनाव LIVE अपडेट: थोड़ी देर में बोलना शुरू करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल में तीन बड़ी चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. उनका कार्यक्रम पूर्व बर्धमान के कटवा, मुर्शिदाबाद के जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर के कुशमंडी में तय है. इन रैलियों के जरिए बीजेपी मध्य और उत्तर बंगाल में अपनी पकड़ मजबूत करने और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को कड़ी चुनौती देने की रणनीति पर काम कर रही है. चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद यह मोदी का राज्य का तीसरा दौरा है, जिससे साफ है कि पार्टी बंगाल को अहम चुनावी रणक्षेत्र मान रही है. इससे पहले भी मोदी हल्दिया, आसनसोल और सूरी में रैलियां कर चुके हैं, जहां उन्होंने औद्योगिक गिरावट और घुसपैठ जैसे मुद्दों को जोर-शोर से उठाया. साथ ही उन्होंने राज्य के लिए छह गारंटी का वादा करते हुए इसे मौजूदा सरकार के विकल्प के रूप में पेश किया. बीजेपी अपने चुनाव अभियान में घुसपैठ, भ्रष्टाचार, महिलाओं की सुरक्षा, बेरोजगारी और औद्योगिक गिरावट जैसे मुद्दों को केंद्र में रखकर तृणमूल कांग्रेस पर लगातार हमलावर है.
West Bengal Election LIVE Update: रामकृपाल यादव ने बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने की भविष्यवाणी की
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर बिहार के मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा, ‘BJP की सरकार निश्चित रूप से बनेगी और बंगाल की जनता को भ्रष्टाचार तथा उत्पीड़न से मुक्ति मिलेगी. जनता बदलाव के लिए बेचैन है और आने वाले दिनों में अपने मतों का प्रयोग कर ममता दीदी को सत्ता से बेदखल कर देगी.’
बंगाल चुनाव LIVE अपडेट: BJP का कांग्रेस पर हमला, बंगाल में ‘सीधी लड़ाई TMC से’ का दावा
बीजेपी नेता एनवी सुभाष ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले कांग्रेस को राजनीतिक रूप से खत्म बताते हुए कहा कि असली मुकाबला केवल BJP और ममता बनर्जी की टीएमसी के बीच है. उन्होंने कांग्रेस पर ध्रुवीकरण के आरोपों को खारिज करते हुए उसे कमजोर और अप्रासंगिक बताया. सुभाष ने कहा कि BJP का मुख्य लक्ष्य ममता सरकार को हटाना है और पार्टी को चुनाव में जीत का भरोसा है. यह बयान कांग्रेस नेता सुभंकर सरकार के आरोपों के जवाब में आया, जिसमें उन्होंने BJP और TMC पर मिलीभगत और ध्रुवीकरण का आरोप लगाया था. वहीं अमित शाह ने BJP का ‘संकल्प पत्र’ जारी कर सोनार बांग्ला के विजन के तहत सुरक्षा, रोजगार और महिला सुरक्षा पर जोर दिया.
West Bengal Chunav LIVE Update: बंगाल एसआईआर पर बोले दिलीप घोष- ‘जिनके पास असली दस्तावेज़ हैं, उनके नाम सूची में होंगे’
विशेष गहन पुनरावृति (SIR) में 90 लाख वोटरों के नाम कटने को लेकर नाराजगी जता रहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने जवाब दिया है. SIR के मुद्दे पर खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा- ‘ममता बनर्जी ने इसका बहुत विरोध किया था, जिनके पास असली दस्तावेज़ हैं, उनके नाम सूची में होंगे.’ उन्होंने आगे कहा कि एसआईआर में जो भी समस्याएं आई हैं उसे चुनाव आयोग और अदालत ने काफी हद तक दूर करने का प्रयास किया है. जिनका डॉक्यूमेंट सही है उनको रास्ता बताया गया है उसी में जाएं तभी न्याय मिलेगा. बिहार में 65 लाख लोगों के नाम कटे, चुनाव हुआ सरकार बन गई, कहीं कोई विरोध नहीं है. यहां भी 90 लाख लोगों के नाम कटे हैं, यह एक करोड़ भी जा सकता है. जिनके डॉक्यूमेंट सही हैं उनके नाम दोबारा आएंगे. जिनके पास नहीं है उनका नहीं आएगा, चाहे कोई कुछ भी कर ले.
कृष्णानगर उत्तर से TMC उम्मीदवार का नामांकन खारिज, EC का बड़ा फैसला
निर्वाचन आयोग ने कृष्णानगर उत्तर सीट से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार अभिनव भट्टाचार्य का नामांकन लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 9ए के तहत खारिज कर दिया. आयोग के अनुसार, उनका राज्य सरकार के साथ संविदात्मक संबंध होने के कारण हितों का टकराव बनता है, जिससे वे चुनाव लड़ने के अयोग्य हो गए. भट्टाचार्य ने फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, जबकि ममता बनर्जी की पार्टी अब इस सीट पर नए उम्मीदवार उतारने पर विचार कर रही है.
Bengal Chunav LIVE Update: अभिषेक बनर्जी का अमित शाह पर हमला, घुसपैठ और सुरक्षा मुद्दों पर उठाए सवाल
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर घुसपैठ के मुद्दे को बार-बार उठाने को लेकर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भी घुसपैठिया माना जाएगा. उन्होंने आतंकवादी हमलों को रोकने में विफलता पर गृह मंत्रालय की भूमिका पर भी सवाल उठाए. साथ ही ‘कट मनी’ और मनरेगा फंड को लेकर केंद्र सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग करते हुए भाजपा पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया.




