World News

अमेरिका-ईरान युद्ध में अब रूस कराएगा शांति, पुतिन बोले- मदद को तैयार

Donald Trump On Iran-US War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान युद्ध के 34वें दिन में पहुंचने के बाद कह रहे हैं कि यूएस ये युद्ध जीत चुका है. उन्होंने पहले ही कहा है कि इस युद्ध को खत्म होने थोड़ा सा वक्त बचा है और फिर ईरान पर जबरदस्त हमलों की अगली लहर की धमकी दी. इतना सुनते ही बौखलाया ईरान न सिर्फ इजरायल पर टूट पड़ा बल्कि सीधे-सीधे कहा है कि वो और नहीं सहेगा.

 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले कई महीनों से ईरान को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं. पहले उन्होंने वेनेजुएला में रातोंरात कार्रवाई करके वहां के राष्ट्रपति को उनके बेडरूम से गिरफ्तार करवा लिया और वेनेजुएला के तेल पर अपना कब्जा कर डाला. इसके बाद उन्होंने रुख किया ईरान का, हालांकि उनका ये दांव उतना आसान नहीं था. 28 फरवरी को उन्होंने अपने सहयोगी इजरायल के साथ ईरान में धमाकेदार हमले किए, लेकिन ये देश 34वें दिन ट्रंप की मुट्ठी में नहीं आया है. अब ट्रंप कभी बातचीत तो कभी भयानक हमलों की धमकी दे रहे हैं. वहीं ईरान ने भी जवाब दिया है कि वो ये सब और नहीं सहने वाला.

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

 

हालांकि डोनाल्ड ट्रंप दावा कर रहे हैं कि अमेरिका इस जंग को जीत चुका है. उसने अब तक ईरान में पहली लाइन के सारे नेताओं को खत्म कर दिया है. ये कहना गलत नहीं होगा कि ईरान के पास एक ढंग का लीडर भी नहीं बचा है और उसकी सारी सेनाएं खत्म हो चुकी हैं. ट्रंप ने कहा है कि युद्ध बस खत्म होने की वाला है और सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि उन्हें होर्मुज से कोई लेना-देना नहीं, ये जिसकी प्रॉब्लम है वो देखे. जहां तक बात तेल की है, तो अमेरिका देने के लिए तैयार है और अगर नहीं लेना है तो होर्मुज से जाकर खुद ले लें.

ईरान युद्ध में अब तक क्या-क्या हुआ?

  1. अमेरिका का कहना है कि वो ईरान के साथ वार्ता कर रहा है लेकिन ईरान की ओर से इस बात से इनकार किया जा रहा है. विदेश मंत्री अराघची ने कहा है कि उन तक संदेश पहुंचे हैं लेकिन प्रत्यक्ष वार्ता नहीं हो रही है. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति मार्को रुबियो का कहना है कि ईरान झूठ बोल रहा है.
  2. ईरान में सूत्रों के हवाले से खबरें आईं कि अब वहां पर कोई चुनी हुई सत्ता काम नहीं कर रही है. सुप्रीम लीडर को गहन सुरक्षा में कहीं रखा गया है, जहां से उनसे संपर्क नहीं हो रहा. इसी बीच राष्ट्रपति पजेश्कियन को सैन्य इकाई आईआरजीसी ने किनारे कर दिया है और सारे महत्वपूर्ण निर्णय वो खुद ही ले रहा है.
  3. अमेरिकी राष्ट्रपति के युद्ध खत्म करने के ऐलान के बाद बुधवार को ईरान ने पूरे दिन अमेरिका के बेसेज को निशाना बनाकर खाड़ी देशों पर हमले किए. वहीं ईरान के प्रॉक्सी के तौर पर लड़ रहे हिज्बुल्ला ने इजरायल के उत्तरी इलाकों पर रॉकेट छोड़ने का दावा किया. इसके जवाब में इजरायल ने भी लेबनान की सीमा पर जमकर बम बरसाए.
  4. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ कर दिया कि युद्ध से अमेरिका जल्द ही बाहर आने वाला है. उन्होंने साफ किया कि होर्मुज उनके युद्ध के लक्ष्यों में शामिल नहीं था. ऐसे में जिन देशों का तेल वहां फंसा है, वो खुद उसे बाहर लाएं. अमेरिका बिना होर्मुज के खुले भी युद्ध खत्म कर सकता है.

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button