क्राइम

नीले ड्रम का खौफ, पति ने खुद ही पत्नी को प्रेमी के हाथों सौंपा; सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद भी दिया

बुलंदशहर में एक महिला अपने पड़ोस में रहने वाले भतीजे के प्यार में पड़ गई। जिसके बाद उसने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। महिला ने पति को नीले ड्रम वाला हाल करने की भी धमकी दी। जिसके बात उसके पति ने महिला को उसके प्रेमी के हवाले सौंपकर उन्हें आशीर्वाद दिया।

 

मेरठ के सौरभ-मुस्कान कांड ने पति-पत्नी के प्यार भरे रिश्ते में डर को पनाह दे दी है। यह नीला ड्रम अब सिर्फ एक प्लास्टिक कंटेनगर ही नहीं, बल्कि डर और धमकी का प्रतीक भी बन गया है। कुछ ऐसा ही मामला बुलंदशहर से सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को खुद ही उसके प्रेमी को सौंप दिया। पति के इस कदम के पीछे की इकलौती वजह थी-नीले ड्रम का डर। दरअसल पत्नी ने उसे नीले ड्रम वाला हाल करने की धमकी दी थी। जिसके बाद पति ने अपनी सुरक्षा को देखते हुए पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया और उन्हें आशीर्वाद भी दिया। महिला का प्रेमी रिश्ते में उसका भतीजा लगता है।

पड़ोस में रहने वाले भतीजे से हुआ प्यार

यह मामला बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां तीन बच्चों की मां को अपने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से प्यार हो गया। कुछ दिनों पहले उसके पति ने प्रेमी के साथ उसे आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। पति द्वारा इस रिश्ते पर ऐतराज जताने पर उसकी पत्नी नीले ड्रम वाला हाल करने की धमकी दी और कहा कि उसके परिवार को भी वह नहीं छोड़ेगी। जिसके बाद पति ने उसे प्रेमी को सौंपने का फैसला किया।

 

 

 

 

 

पति की संपत्ति पर छोड़ा दावा

पति बुधवार को पत्नी को लेकर अहमदगढ़ थाने आया। जहां पर उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ रहने के फैसले पर अडिग रही। जिसके बाद पति ने खुद ही उसे प्रेमी को सौंपकर पुलिस को सहमति पत्र दे दिया। वहीं पत्नी ने भी पति की संपत्ति से दावा छोड़ दिया और थाने में एक प्रार्थना पत्र भी दिया। जिसमें उसने लिखा कि वह अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती है और उसने प्रेमी को ही अपना पति मान लिया है। महिला ने अपनी तीनों बेटियों को भी साथ रखने का फैसला किया है।

प्रेमी पर शांतिभंग में चालान

पुलिस ने बुधवार को महिला के प्रेमी का शांतिभंग में चालान किया था। गुरुवार को उसने जमानत ले ली। जिसके बाद वह महिला और उसकी तीन बेटियों के साथ नोएडा चला गया। इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button