क्राइम

बेजुबान की मौत, इंसानियत का जनाजा: वृंदावन में हैवान बना मजदूर, दरिंदगी के बाद भीड़ ने कालिख पोत गलियों में घुमाया

कृष्ण की नगरी वृंदावन से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। गोविंद कुंड के पास कुशवाह गली में एक युवक ने बेजुबान जानवर के साथ ऐसी घिनौनी हरकत की, जिसे सुनकर स्थानीय लोगों का खून….

 

वृंदावन

 कृष्ण की नगरी वृंदावन से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। गोविंद कुंड के पास कुशवाह गली में एक युवक ने बेजुबान जानवर के साथ ऐसी घिनौनी हरकत की, जिसे सुनकर स्थानीय लोगों का खून खौल उठा। इस अमानवीय कृत्य के कारण जानवर की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, बिहारी नाम का एक मजदूर, जिसकी पत्नी का देहांत डेढ़ साल पहले हो चुका है, वह इलाके में अकेला रहता था। आरोप है कि उसने एक बेजुबान कुतिया के साथ अप्राकृतिक (Unnatural) और अनैतिक कृत्य किया। दरिंदगी की इंतहा ऐसी थी कि वह बेजुबान जानवर इसे सह नहीं पाया और उसकी जान चली गई।

चेहरे पर कालिख, गले में चप्पलों की माला
जैसे ही मोहल्ले के लोगों को इस घृणित घटना की भनक लगी, देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने आरोपी बिहारी को मौके पर ही दबोच लिया। लोगों ने गुस्से में आरोपी का चेहरा काला किया और उसे चप्पलों की माला पहनाकर सड़कों पर घुमाया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि धर्मनगरी में इस तरह की ‘राक्षसी’ हरकत बर्दाश्त के बाहर है।

आरोपी अब सलाखों के पीछे
हंगामे के बाद स्थानीय लोग आरोपी को पकड़कर सीधे कोतवाली ले गए और पुलिस के हवाले कर दिया।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button