Breaking News

पीएम मोदी के ‘मानव’ विजन पर कांग्रेस का तंज, जयराम रमेश बोले- इसका कोई इलाज नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मानव विजन के बारे में बताया। इस पर कांग्रेस नेता ने तंज कस कहा कि इसका कोई इलाज नहीं है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई इम्पैक्ट समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास के लिए ‘मानव’ विजन की बात कही। इस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा, “इस (ए) क्रोनिम (आई) इंफेक्शन का कोई इलाज नहीं है।” उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा “प्रधानमंत्री ने एआई के लिए अपना मानव विजन पेश किया है। इस (ए)क्रोनिम (आई)इंफेक्शन का कोई इलाज नहीं है।”

पीएम मोदी ने एआई को साझा करने की बात कही
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मानव-केंद्रित दृष्टिकोण और संप्रभुता और समावेशिता पर जोर देने के साथ तेजी से उभरती प्रौद्योगिकी के उपयोग के लिए मानव दृष्टिकोण का अनावरण किया। यहां एआई इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि भारत का मानना है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता वास्तव में दुनिया की भलाई के लिए तभी काम आएगी, जब इसे साझा किया जाएगा और इसके कोड खुले होंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश एआई से डरता नहीं है बल्कि इसमें एक भविष्य और भविष्य की रूपरेखा देखता है। 

क्या है मानव
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सभी का कल्याण और खुशी एआई के लिए हमारा मानदंड है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मनुष्य डेटा पॉइंट या कच्चा माल न बन जाएं। मोदी ने कहा, “मैं कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए मानव दृष्टिकोण प्रस्तुत करता हूं, जहां (एम) नैतिक और नीतिपरक प्रणालियों के लिए, (ए) जवाबदेह शासन के लिए, (एन) राष्ट्रीय संप्रभुता के लिए, (ए) सुलभ और समावेशी के लिए, और (वी) वैध और कानूनी के लिए है।”

कई देशों के दिग्गज हुए शमिल

इस शिखर सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन सहित वैश्विक नेता और दुनिया भर की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों के सीईओ उपस्थित थे। मोदी ने कहा कि भारत का मानव दृष्टिकोण 21वीं सदी की एआई-संचालित दुनिया में मानवता के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button