खेल
ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर, टूटा कंगारुओं का गुरूर, टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर

आखिरकार वही हुआ, जिसका डर था. ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले राउंड से ही बाहर हो चुका है. जिम्बाब्वे और आयरलैंड का मैच बारिश के चलते रद्द हो गया, जिसके चलते दोनों टीम को एक-एक पॉइंट बंट गए. इसी के साथ जिम्बाब्वे ग्रुप बी से श्रीलंका के बाद सुपर-8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई और कंगारुओं को सपना टूट गया.
पल्लेकेले
टी-20 विश्वकप 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर हो चुका है. 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. अब ग्रुप बी से श्रीलंका के बाद जिम्बाब्वे सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई. मंगलवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच होने वाला मुकाबला लगातार बारिश के चलते रद्द हुआ, जिसका नुकसान कंगारुओं को हुआ. जिम्बाब्वे-आयरलैंड के बीच एक-एक अंक बंटने से ऑस्ट्रेलिया की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई.




