क्राइम
पत्नी बिमार थी तो बेटी पर हैवान बनकर टूटा पिता, 4 साल तक करता रहा रेप, रूह कंपा देगी कहानी

गुजरात के राजकोट जिले से सामने आई रूह कंपा देने वाली घटना में एक पिता पर अपनी बेटी के साथ चार साल तक अपराध करने का आरोप है. बेटी के घर छोड़ने पर मामला उजागर हुआ. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर POCSO सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है.
राजकोट के उपलेटा में जो सामने आया, वह किसी एक घर की दीवारों तक सीमित कहानी नहीं है. यह उस खामोशी की दास्तान है जो सालों तक डर बनकर एक नाबालिग के साथ चलती रही. घर के भीतर बीमारी से जूझती मां बिस्तर पर थी. बाहर दुनिया रोजमर्रा की रफ्तार में चल रही थी. और अंदर एक पिता रिश्तों की मर्यादा कुचल रहा था. हर दिन वही चेहरा, वही डर, वही मजबूरी, विरोध पर दबाव. आवाज दबाने के लिए हर रोट टीवी का शोर. भरोसे की आड़ में अपराध. चार साल तक यह सब चलता रहा. किसी को भनक नहीं लगी. जब सच सामने आया तो सुनने वालों की रूह कांप गई.
यह मामला तब खुला जब पीड़िता ने खुद को बचाने के लिए घर छोड़ने का कठिन फैसला लिया. पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस हरकत में आई. तलाश पूरी हुई. लेकिन सवालों के जवाब ने पूरी तस्वीर बदल दी. 15 साल की उम्र से शुरू हुई पीड़ा. बार-बार की गई जबरदस्ती. शारीरिक और मानसिक यातना. समाज और परिवार का डर. मां की लाचारी और बेटी की मजबूरी. हर रात लंबी होती गई. हर दिन बोझ बनता गया. जब यह कहानी पुलिस के सामने आई तो जांच अधिकारी भी सन्न रह गए.
इस घटना के 5 महत्वपूर्ण सवाल
यह गंभीर मामला सामने कैसे आया?
पीड़िता घर से निकल गई थी. आरोपी पिता ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई. पुलिस ने तलाश कर उसे सुरक्षित ढूंढ लिया. पूछताछ में पीड़िता ने घर छोड़ने की वजह बताई और तभी वर्षों से चल रहे अपराध का खुलासा हुआ.
पीड़िता ने अपने बयान में क्या कहा?
पीड़िता ने बताया कि 15 साल की उम्र से उसके साथ जबरदस्ती की जाती रही. विरोध करने पर मारपीट और मानसिक दबाव बनाया जाता था. डर और बदनामी के कारण वह लंबे समय तक चुप रही.
पुलिस जांच में अब तक क्या तथ्य सामने आए हैं?
पुलिस ने कमरे से कुछ अहम साक्ष्य जुटाए हैं. आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है. फॉरेंसिक जांच जारी है और मेडिकल प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं.
क्या जांच में और पीड़ित सामने आए हैं?
प्रारंभिक जांच में एक और नाबालिग पीड़िता की पहचान हुई है. पुलिस उसकी काउंसलिंग कर रही है और अलग शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.
आरोपी और परिवार की स्थिति क्या बताई जा रही है?
पुलिस के अनुसार आरोपी शारीरिक रूप से दिव्यांग है. उसकी पत्नी गंभीर बीमारी से पीड़ित और बिस्तर पर हैं. प्रशासन महिला के इलाज और सहायता के लिए संबंधित विभागों से समन्वय कर रहा है.
- पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और POCSO एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि जांच को किसी एक दिशा में सीमित नहीं रखा जाएगा और हर पहलू की गहराई से पड़ताल होगी. पीड़िता को सुरक्षा और परामर्श उपलब्ध कराया गया है.
- इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब घर ही सुरक्षित न रहे, तो बच्चों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित हो. पुलिस ने अपील की है कि पीड़िताओं की पहचान गोपनीय रखी जाए और अफवाहों से बचा जाए.
आगे क्या होगी कार्रवाई:
- आरोपी की न्यायिक हिरासत और चार्जशीट की तैयारी.
- दोनों पीड़िताओं की काउंसलिंग और मेडिकल सहायता.
- फॉरेंसिक रिपोर्ट का विश्लेषण.
- केस को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाने की प्रक्रिया.
- पीड़ित परिवार को कानूनी और सामाजिक सहायता.




