Breaking News
केंद्रीय बजट2026-27 ”दिशाहीन, जनविरोधी है, इसमें दूरदर्शिता का अभाव: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि 2026-27 का केंद्रीय बजट ‘दिशाहीन, जनविरोधी है और इसमें दूरदर्शिता का अभाव है’ तथा बजट में उनके राज्य के लिए कुछ भी नहीं है।
नेशनल डेस्क
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि 2026-27 का केंद्रीय बजट ”दिशाहीन, जनविरोधी है और इसमें दूरदर्शिता का अभाव है” तथा बजट में उनके राज्य के लिए कुछ भी नहीं है। बनर्जी ने नयी दिल्ली रवाना होने से पहले कोलकाता हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में यह भी दावा किया कि बजट में आम आदमी के लिए कुछ भी नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया, ”यह बजट दिशाहीन है, इसमें दूरदर्शिता का अभाव है तथा यह नीरस एवं जनविरोधी है। यह बजट महिला-विरोधी, किसान-विरोधी, शिक्षा-विरोधी है तथा यह अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के भी खिलाफ है। बजट में पश्चिम बंगाल के लिए कुछ भी नहीं है।” वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में बजट पेश किया।




