Breaking News
मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप पेश करता है बजट-2026: पीएम मोदी

PM Modi Reaction On Budget: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट 2026-27 को नारी शक्ति, मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, सनराइज सेक्टर और वैश्विक भूमिका ने नजरिए से शानदार बताया है. उन्होंने कहा कि यह बजट नारी शक्ति का बजट है. उन्होंने कहा कि इस बजट ने उड़ने के लिए युवाओं को खुला आसमान दिया है.
PM Modi Reaction On Budget: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम बजट 2026-27 पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि यह देश की नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब है. ये बजट अपार अवसरों का प्रतिमान है. यह भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को सशक्त करता है. यह बजट 2047 के विकसित भारत के ऊंची उड़ान का मजबूत आधार है. इस बजट ने रिफॉर्म को नई ऊर्जा और गति मिलेगी, जो पाथ ब्रेक्रिंग रिफॉर्म के जरिए साहसिक युवाओं को उड़ने के लिए खुला आसमान देता है.
पीएम मोदी ने आगे कहा कि यह ट्रस्ट बेस्ट गवर्नेंस को साकार करने वाला बजट है. इसमें फिजकल डेफ्सिट कम रखने और महंगाई को कम रखने के उपाय किए गए हैं. यह भारत की वैश्विक भूमिका को नए तरीके से सशक्त करता है. हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बनना चाहते हैं. हाल में जो बड़ी-बड़ी ट्रेड डील भारत ने की है, उसका अधिकतम फायदा युवाओं को मिलेगा.
आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है ये बजट
पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस बजट में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप प्रस्तुत किया गया है. इस बजट में नई उभरती इकोनामी यानी सनराइज सेक्टर को बढ़ावा दिया गया है. सेमीकंडक्टर, बायोफ्यूल, रेयर अर्थ, हाईएंड टूट आदि नए सेक्टर को बढ़ावा दिया गया है. बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं. उन्होंने कहा कि इसमें टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास पर खास जोर दिया गया है.
पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत आज रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है. भारत जल्द तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा. इसमें एमएसएमई सेक्टर पर खास फोकस किया गया है. इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे. हर जिलें लड़कियों के हॉस्टल बनेंगे. यह युवा शक्ति का बजट है.




