मनोरंजन

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड के पोस्टर्स रिलीज, उल्का, ऐश्वर्या और अदिति की आंखों में दिखा छिपा हुआ दर्द और डर!

बॉलीवुड के पावर प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह फिर चर्चा में हैं. उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब वे लेकर आ रहे हैं ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’. फिल्म का नया टीज़र और लीड फीमेल कैरेक्टर्स के पोस्टर्स रिलीज़ होते ही इंटरनेट पर तहलका मच गया है. उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया के पोस्टर्स की इमेजरी डर, दर्द और आंसुओं से भरपूर है, जो पहले ही दर्शकों में एक्साइटमेंट और थ्रिल पैदा कर चुकी है.

 

नई दिल्ली.
विपुल अमृतलाल शाह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उन फिल्मकारों में गिने जाते हैं, जिनकी फिल्में आज भी दर्शकों को याद हैं. आंखें, नमस्ते लंदन, सिंह इज़ किंग, फोर्स, कमांडो: ए वन मैन आर्मी और हॉलिडे: ए सोल्जर इज़ नेवर ऑफ ड्यूटी जैसी फिल्मों से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. उनकी फिल्मों में हमेशा मजबूत विषय और असरदार कहानी देखने को मिलती है.

द केरल स्टोरी के साथ ही विपुल अमृतलाल शाह ने एक बार फिर अपनी बेखौफ फिल्ममेकिंग साबित की थी. इस फिल्म को एक रेयर ब्लैक स्वान इवेंट माना गया, इसने दो नेशनल अवॉर्ड जीते और यह हाल के सालों की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो गई. अब इसी कहानी को आगे बढ़ाते हुए विपुल अमृतलाल शाह द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड लेकर आ रहे हैं.

मेकर्स ने जारी किए पोस्टर्स

अब ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ के मेकर्स का दावा है कि यह सीक्वल पहले पार्ट से कहीं ज्यादा डार्क, इंटेंस और झकझोर देने वाला होगा. फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर कमाख्या नारायण सिंह ने किया है. जैसे ही फिल्म का टीज़र रिलीज़ हुआ, इसने जबरदस्त चर्चा बटोर ली. फिल्म की रिलीज़ से पहले मेकर्स ने लीड फीमेल कैरेक्टर्स उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया के कैरेक्टर पोस्टर्स रिलीज़ किए हैं. ये पोस्टर्स काफी डराने वाले और इमोशनल हैं.
फैंस का दिल जीत रहे पोस्टर

 

खौफनाक हालातों से गुजरते नजर आएंगे ये किरदार

 

हर पोस्टर में चेहरे का आधा हिस्सा बुर्के से ढका हुआ दिखता है, जहां एक आंख आंसुओं से भरी है. वहीं चेहरे का दूसरा हिस्सा चोटों और बहते आंसुओं के साथ नजर आता है. ये इमेजरी साफ दिखाती है कि फिल्म में दिखाए गए किरदार किन खौफनाक हालात से गुजरते हैं. द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड तीन हिंदू लड़कियों की कहानी दिखाती है, जिनकी जिंदगी उस वक्त पूरी तरह बदल जाती है जब वे तीन मुस्लिम लड़कों से प्यार करती हैं. धीरे-धीरे ये रिश्ते डर, ट्रॉमा और एक सोची-समझी धार्मिक रूपांतरण की साजिश की ओर इशारा करते हैं.

 

बता दें कि पहली फिल्म के जबरदस्त असर के बाद, इसका सीक्वल कहानी की सीमाओं को और आगे ले जाने का वादा करता है. यह फिल्म कम्फर्ट जोन से बाहर जाकर सच्चाई के कठोर पहलुओं को दिखाने की कोशिश करेगी.द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है और आशीष ए शाह ने सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले इसे को-प्रोड्यूस किया है. फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button