मनोरंजन
2025 की ओटीटी सीरीज के वो धांसू सीक्वल्स, रिलीज होते ही मचाया तूफान, फीमेल एक्ट्रेसेस का लीड रोल में रहा दबदबा

साल 2025 ओटीटी की दुनिया के लिए बेहद खास साबित हुआ. इस साल कई पॉपुलर वेब सीरीज के सीक्वल रिलीज हुए, जिन्होंने रिलीज होते ही दर्शकों को बांध लिया. थ्रिलर, एक्शन और पॉलिटिकल ड्रामा से भरपूर इन शोज़ में सबसे खास बात यह रही कि फीमेल एक्ट्रेसेस ने दमदार किरदारों के जरिए कहानी को आगे बढ़ाया और पूरे साल ओटीटी पर अपना दबदबा बनाए रखा.
नई दिल्ली.
साल 2025 एंटरटेनमेंट के लिहाज से काफी खास रहा. ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस साल जबरदस्त कंटेंट देखने को मिला. खास बात यह रही कि कई पॉपुलर वेब सीरीज के सीक्वल ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया और इनमें फीमेल एक्ट्रेसेस का दबदबा साफ नजर आया. थ्रिलर हो, पॉलिटिक्स हो या एक्शन, हर जॉनर में महिलाओं ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई.
जयदीप अहलावत की पाताल लोक सीजन 2 रिलीज होते ही चर्चा में आ गई. इस बार कहानी पहले से ज्यादा डार्क और थ्रिल से भरी हुई थी. इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी के किरदार में जयदीप ने एक बार फिर शानदार परफॉर्मेंस दी. सीरीज में राजनीति, भ्रष्टाचार और समाज की सच्चाइयों को मजबूती से दिखाया गया. यह सीजन 17 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ.
राणा नायडू सीजन 2
13 जून को राणा नायडू सीजन 2 ने ओटीटी पर वापसी की. इस बार कहानी में ज्यादा एक्शन, इमोशन्स और बड़े दांव देखने को मिले. फैमिली ड्रामा और अंडरवर्ल्ड की उलझी दुनिया ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा. सीजन 2 में सस्पेंस और थ्रिल का लेवल और भी ऊपर चला गया.
ट्रायल सीजन 2
काजोल की लीगल ड्रामा सीरीज ट्रायल सीजन 2 भी इस साल खूब पसंद की गई. काजोल ने एक बार फिर दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया. सीरीज में कुब्रा सैत का रोल भी काफी चर्चा में रहा. यह सीरीज 19 सितंबर को जियोसिनेमा पर रिलीज हुई थी.
द फैमिली मैन सीजन 3
21 नवंबर को रिलीज हुई द फैमिली मैन सीजन 3 साल की सबसे बड़ी ओटीटी रिलीज में से एक रही. मनोज बाजपेयी एक बार फिर श्रीकांत तिवारी के किरदार में नजर आए. इस बार कहानी में हल्की कॉमेडी के साथ जबरदस्त थ्रिल और तनाव देखने को मिला. खास बात यह रही कि इस सीजन में जयदीप अहलावत भी अहम रोल में दिखे.
दिल्ली क्राइम सीजन 3
दिल्ली क्राइम सीजन 3 में महिलाओं का बोलबाला देखने को मिला. सीरीज में शेफाली शाह पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आईं, जबकि हुमा कुरैशी ने मानव तस्करी से जुड़ी बड़ी विलेन का किरदार निभाया. मजबूत कहानी और शानदार एक्टिंग की वजह से यह सीरीज दर्शकों को काफी पसंद आई. इसे 13 नवंबर को सोनी लिव पर रिलीज किया गया.
महारानी सीजन 4 और पंचायत सीजन 4
हुमा कुरैशी का आइकॉनिक किरदार रानी भारती एक बार फिर महारानी सीजन 4 में छाया रहा. 24 नवंबर को रिलीज हुए इस सीजन में सत्ता की राजनीति और परिवार के अंदर चल रही जंग को दिखाया गया. इसके अलावा पंचायत का चौथा सीजन भी 2025 में रिलीज हुआ, जिसने अपने सादे लेकिन असरदार कंटेंट से दर्शकों का दिल जीत लिया.




