World News

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने खास सर्जियो गोर को क्यों बनाया भारत में राजदूत? मोदी को मैसेज या कुछ और मकसद, जानिए

डोनाल्ड ट्रंप अपने सबसे खास सर्जियो गोर को भारत में अमेरिका का राजदूत नियुक्त किया है. गोर दिल्ली में सात महीने से वाशिंगटन के खालीपन को भरेंगे.

 

India-US Relation: भारत पर डोनाल्ड ट्रंप के 50 प्रतिशत टैरिफ के बाद दोनों देश के रिश्तों में काफी खटास आ गई हैअमेरिका भारत पर लगातार दबाव दे रहा है कि भारत रूस से तेल ना खरीदेमगरभारतीयों की हितों को देखते हुए भारत ने रूस से व्यापार जारी रखादोनों देशों के बीच हालिया राजनीतिक तनाव का एक और कारण भारत में कोई अमेरिकी राजदूत का ना होना माना जा रहा हैअब सात महीने के रिक्तता को डोनाल्ड ट्रंप भरने जा रहे हैंइसकी कमी ने न केवल दोनों देशों के बीच कूटनीतिक शून्य पैदा कर दियाबल्कि दोनों देशों के बीच वार्ताएं रुक गईं और गलतफहमियां बढ़ गईंअब इस खाई को पाट कर डोनाल्ड ट्रंप पीएम मोदी को कोई मैसेज देना चाह रहे हैंअगर देखा जाए ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से चीन और रूस में भी अमेरिकी राजदूत का पोस्ट खाली था.
हालांकिअमेरिका के तमाम कोशिशों के बावजूद भी भारत अपनी प्राथमिकताओं के साथ आगे बढ़ रहाभारत के प्राथमिकताओं में रूस के साथ संबंधों को मजबूत करनाचीन के साथ आर्थिक जुड़ाव को गहरा करनाऔर वैश्विक मुद्दों पर अपनी स्वतंत्रता का दावा करना शामिल है.
\
अमेरिका के लिएऐसे नाज़ुक मोड़ पर अनुपस्थित रहना जोखिम भरा थाऔर इसीलिए ट्रंप का नया राजदूत नियुक्त करने का फ़ैसला इतना महत्वपूर्ण हैउन्होंने सर्जियो गोर को भारत के राजदूत के लिए नामित किया हैजो उनके लंबे समय से अपने वफादार और विश्वासपात्र रहे हैंगोर कोई पेशे से कोई राजनयिक नहीं हैंवे एक राजनीतिक आदमी हैंवह काफी समय से ट्रंप के साथ काम कर रहे हैंट्रंप को गोर पर उनके एजेंडे को पूरी तरह से लागू करने का भरोसा है.

विशेष प्रभार

गोर ना केवल भारत में अमेरिका के राजदूत रहेंगे बल्कि दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के लिए विशेष दूत भी होंगेट्रंप ने खुद कहादुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र के लिएयह ज़रूरी है कि मेरे पास कोई ऐसा व्यक्ति हो, जिस पर मैं अपने एजेंडे को पूरा करने के लिए पूरी तरह भरोसा कर सकूं. 

कुछ यूं बोले ट्रंप

यह रिश्तों को संभालने के लिए किसी कुशल राजनयिक को भेजने की बात नहीं हैयह ट्रंप द्वारा दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण देशों में से एक में किसी ऐसे व्यक्ति को नियुक्त करने की बात हैजिसे वह जानते हैंजो सीधे उन्हें रिपोर्ट करता हैयह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक संकेत है– आप मेरे लिए मायने रखते हैंऔर मैं अपने सबसे करीबी लोगों में से एक को इस पद पर नियुक्त कर रहा हैं.’ यह चीन और रूस के लिए भी मैसेज हो सकता है कि ऐसा मत सोचिए कि अमेरिका भारत से पीछे हट रहा है. हालांकि दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के लिए विशेष दूत के रूप में गोर की अतिरिक्त भूमिका इस क्षेत्र के लिए पहली ऐसी नियुक्ति हैइसका अर्थ भारत और पाकिस्तान को एक साथ जोड़ना भी हो सकता है.

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button