Breaking News

सत्ताधारी दल सत्ता में बने रहने के लिए अनैतिकता की हद पार कर चुका है : खड़गे

खड़गे ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-सत्ता में बने रहने के लिए अनैतिकता की हद पार कर चुका

 

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक वीडियो संदेश जारी कर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर सत्ता में बने रहने के लिए अनैतिक कदम उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में विपक्षी वोट काटे जाने और जीवित लोगों को मृत घोषित करने की बात कही।

नई दिल्ली

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा किसी भी हद तक अनैतिक कदम उठा सकती है। खरगे ने दावा किया कि देशभर में चुनाव से जुड़े बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। उन्होंने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानि एसआईआर प्रक्रिया को उदाहरण देते हुए कहा कि इसमें विपक्ष के वोट खुलेआम काटे जा रहे हैं और जो लोग जीवित हैं उन्हें मृत घोषित किया जा रहा है।

 

खरगे ने कहा कि सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि भाजपा को 65 लाख लोगों के वोट काटने पर कोई आपत्ति नहीं है। इससे साफ है कि इस प्रक्रिया से किसे फायदा हुआ। उन्होंने कहा कि यह केवल चुनाव जीतने की लड़ाई नहीं है बल्कि भारत के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की जंग है। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग यह बताने को तैयार नहीं है कि किनके वोट काटे जा रहे हैं और किस आधार पर।

 

 

जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन एजेंसियों का विपक्ष के खिलाफ इतने खुले तौर पर इस्तेमाल किया गया है कि देश के सर्वोच्च न्यायालय को भी इन्हें आईना दिखाना पड़ा। खरगे ने कहा कि सत्ता पक्ष का यह रवैया लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए खतरा है।

 

विदेश नीति पर भी सवाल
खरगे ने कहा कि भारत ने ‘गुटनिरपेक्ष नीति’ की वजह से जो विशेष स्थान हासिल किया था, वह अब खो चुका है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस सपने के साथ इस देश को आजाद कराया था, वह सपना आज हमसे दूर जा रहा है। यह स्थिति देश के लोकतंत्र और भविष्य दोनों के लिए चिंता का विषय है।

 

लोकतंत्र बचाने की अपील
अपने संबोधन में खरगे ने देशवासियों से अपील की कि वे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट हों। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक संघर्ष नहीं है, बल्कि देश की आत्मा को बचाने की लड़ाई है। खरगे ने जोर देकर कहा कि सत्ता के लालच में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करना देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

 

 

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button