राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने नेशनल हेराल्ड को ईडी का नोटिस मिलने पर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों की मदद से कांग्रेस को पंगु बनाने का आरोप लगाया, साथ ही नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को कब्जे में लेने के ईडी के नोटिस को लोकतंत्र पर हमला बताया। सिब्बल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हम दिखावटी तौर पर लोकतंत्र की जननी हैं, लेकिन असल में आप तानाशाही के जनक हैं। वे (भाजपा) हिंदू-मुस्लिम एजेंडे पर अपनी राजनीति करना चाहते हैं और विपक्ष को खत्म करना चाहते हैं।’
नई दिल्ली
