देश

उत्तर प्रदेश:बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर का बड़ा बयान, सरकार में 50 हजार गायों की हो रही हत्या

नंद किशोर गुर्जर के इस बयान ने उत्तर प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में तहलका मचा दिया है और इस मुद्दे की जांच की मांग उठने लगी है।

नेशनल डेस्क

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने शनिवार, 4 जनवरी को एक विवादित बयान दिया। विधायक ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार में प्रतिदिन 50 हजार गायों की हत्या की जा रही है, और यह सब सरकारी अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। गुर्जर ने दावा किया कि यह हत्या “लूट मचाने” के उद्देश्य से की जा रही है और इसके लिए मुख्य जिम्मेदार चीफ सेक्रेटरी हैं।

गुर्जर ने आगे कहा, “हमारी सरकार में प्रतिदिन 50 हजार गायें कट रही हैं, और ये अधिकारी गाय के पैसे खा रहे हैं। पूरी व्यवस्था में लूट मची है। चीफ सेक्रेटरी इस पूरे घटनाक्रम के मास्टरमाइंड हैं।” उनका यह बयान राज्य सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाता है और राजनीतिक हलकों में हलचल मचा सकता है। विधायक का यह आरोप यूपी सरकार की नीतियों पर तीखी प्रतिक्रिया का कारण बन सकता है।

इसके अलावा, विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी हत्या की साजिश की जा चुकी है। गुर्जर ने दावा किया, “मेरी हत्या की तैयारी हो चुकी है, इसके लिए 9 एमएम की 25 पिस्टल खरीदी जा चुकी हैं।” इस बयान से सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। कुछ लोग इसे राजनीतिक बयानबाजी मान रहे हैं, जबकि अन्य लोग इसे गंभीर आरोप मानते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

विधायक नंद किशोर गुर्जर इससे पहले भी कई बार प्रशासन और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं। पिछले साल उन्होंने लखनऊ में तैनात दो बड़े अधिकारियों पर आरोप लगाए थे और गोमांस से जुड़े मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ एनएसए लगाने की भी मांग की थी।

 

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button