‘2026 के बाद केंद्र सरकार के चलने पर संदेह, मोदी कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे’; संजय राउत

Breaking News

Loading

शिवसेना नेता पिछले महीने महायुति गठबंधन पर हमला बोला था। संजय राउत ने कहा था कि महायुति गठबंधन में सहयोगी दल केवल सत्ता के लिए साथ हैं। उनमें वैचारिक समानता बिल्कुल भी नहीं है। पहले वे अपनी पार्टी की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान देते हैं और फिर सरकार बनाने के लिए साथ आते हैं।

 मुंबई

 

महाराष्ट्र में शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक बार फिर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ‘मेरे मन में संदेह है कि 2026 के बाद केंद्र सरकार बचेगी या नहीं? मुझे लगता है कि मोदी अपना कार्यकाल पूरा नहीं करेंगे और एक बार केंद्र सरकार अस्थिर हो गई तो इसका असर महाराष्ट्र पर भी पड़ेगा।’

महायुति पर पहले ही साध चुके निशाना
इससे पहले शिवसेना नेता पिछले महीने महायुति गठबंधन पर हमला बोला था। संजय राउत ने कहा था कि महायुति गठबंधन में सहयोगी दल केवल सत्ता के लिए साथ हैं। उनमें वैचारिक समानता बिल्कुल भी नहीं है। पहले वे अपनी पार्टी की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान देते हैं और फिर सरकार बनाने के लिए साथ आते हैं।

महाराष्ट्र में महायुति की जीत
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) का प्रदर्शन अच्छा नहीं था। पार्टी 36 सीटों पर चुनाव लड़ी, लेकिन उन्हें केवल 10 पर ही जीत मिली। भाजपा 132 से ज्यादा सीटें जीती। वहीं अगर भाजपा नीत महायुति के घटक दलों की बात करें तो एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 57 और अजित पवार की राकांपा 41 सीटें जीतने में कामयाब रही। महाविकास आघाड़ी (कांग्रेस, शिवसेना-यूबीटी, राकांपा-एसपी) ने सिर्फ 46 सीटें जीतीं।