Breaking News

BJP और RSS देश में दोनों फैला रहे हैं नफरत : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा देश में हिंसा और नफरत फैला रही है। अपनी ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा” के तहत यहां एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने…

नेशनल डेस्क

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा देश में हिंसा और नफरत फैला रही है। अपनी ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा” के तहत यहां एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग शासन के दौरान विभिन्न धर्मों और जातियों के लोग आपस लड़ रहे हैं।

PunjabKesari

गांधी अपनी इस यात्रा के तहत ऐसे समय में बिहार आए हैं जब कांग्रेस के पूर्व सहयोगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दिन पहले फिर से पाला बदलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में वापस चले गए। यह 2020 में विधानसभा चुनावों में प्रचार के बाद से उनका पहला बिहार दौरा था। उन्होंने कहा, ‘‘आरएसएस और भाजपा की विचारधारा देश में हिंसा और नफरत फैला रही है।” गांधी ने कहा, ‘‘वे (आरएसएस और भाजपा) लोगों को धर्म, जाति और भाषा के नाम पर आपस में लड़ने के लिए उकसाते हैं।

भाई-भाई से लड़ रहे हैं… उन्होंने (आरएसएस और भाजपा) देश में यही माहौल बना दिया है। हम (कांग्रेस) लोगों को एकजुट करने के लिए काम करते हैं… हम ‘‘नफरत के बाजार” में ‘‘मोहब्बत की दुकान” खोलना चाहते हैं किशनगंज पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बिहार में कांग्रेस सांसद गांधी का स्वागत किया। किशनगंज सीमांचल क्षेत्र का एक जिला है जहां मुस्लिम आबादी ज्यादा है। इस अवसर पर तिरंगा झंडा और पार्टी के झंडे हाथ में लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थकों ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button