हेल्थ

कब्ज हो या गैस तुरंत छुटकारा दिलाता है अदरक का एक टुकड़ा, जानें क्या है लेने का सही तरीका

आम लगने वाली ये बीमारी अपने साथ कई बीमारियां साथ लाती है। कब्ज में मल त्याग के समय पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होता है जिससे कभी-कभी व्यक्ति के आंतों को भी नुकसान पहुंचता है। अगर आप भी कब्ज से पर

 

नई दिल्ली

Home Remedies for Gas and Bloating: अक्सर कई लोग सुबह उठते ही पेट साफ नहीं होने की शिकायत करते हैं। यूं तो पेट साफ न होने के कई कारण हो सकते है, लेकिन पेट साफ न होने का सबसे बड़ा कारण कब्ज की समस्या होती है। यह यह पाचन-तंत्र का प्रमुख विकार है। आम लगने वाली ये बीमारी अपने साथ कई बीमारियां साथ लाती है। कब्ज में मल त्याग के समय पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होता है जिससे कभी-कभी व्यक्ति के आंतों को भी नुकसान पहुंचता है। अगर आप भी कब्ज से परेशान रहते हैं तो अदरक का एक टुकड़ा आपकी समस्या दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कैसे।

क्या होता है कब्ज-
जब रोगी को कब्ज होता है तो रोगी का मल बड़ी आंत तक पहुंचने से पहले ही कठोर हो जाता है और ये आंतों पर चिपक जाता है, जो कठोर होने के कारण बाहर नहीं निकल पाता है। इसमें बड़ी आंत के संकुचन व विमोचन का कार्य भी धीमा हो जाता है। मल बड़ी आंत के पहले ही कठोर अवस्था में होकर जब रुकता है तो इससे गैस की भी समस्या पैदा होने लगती है। कुछ रोगियों को गैस की समस्या से दिल का दर्द भी होता है।

कब्ज के लक्षण-
कब्ज की समस्या होने पर रोगी को भूख कम लगती है। इसका बड़ा कारण यह है कि रोगी का भोजन पचता नहीं है, जिसकी वजह से उसका पेट हमेशा फूला हुआ रहता है और उसे पेट में भारीपन महसूस होता रहता है। इसके अलावा रोगी के मुंह से बदबू आना, सिरदर्द होना, मानसिक बैचेनी होना, थकान महसूस होने के अलावा अन्य कई दिक्कतें शुरू हो जाती है। यदि ये सभी लक्षण महसूस हों तो इसका इलाज करना बेहद जरूरी हो जाता है।

अदरक से करें कब्ज का इलाज-
अदरक सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने वाली एक सब्जी मात्र नहीं है बल्कि यह सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने वाली एक औषधी भी है। अदरक का इस्तेमाल करके कई रोगों का समाधान किया जा सकता है। ऐसे ही एक रोग में कब्ज का भी नाम शामिल है। कब्ज से राहत पाने के लिए सबुह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ 1 टुकड़ा अदरक का खाने से कब्ज और गैस की समस्या दूर होती है। वहीं, खाना खाने के आधे घंटे पहले एक छोटा टुकड़ा अदरक का खाने से गैस की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाती है।

 

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button