सभी राज्य

राहुल को संभल जाने से रोककर योगी सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही : सैलजा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संभल जाने से रोकने की निंदा करते हुए कांग्रेस महासचिव और सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है

 

चंडीगढ़

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संभल जाने से रोकने की निंदा करते हुए कांग्रेस महासचिव और सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है।

कुमारी सैलजा ने यहां जारी बयान में कहा कि भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को उत्तर प्रदेश के संभल में जाने से रोकना साबित करता है कि भाजपा की सरकार तानाशाह बन गई है।

सिरसा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी न सिर्फ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है बल्कि एक चुने हुए सांसद तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। नेता प्रतिपक्ष का पद एक संवैधानिक पद होता है। आज राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा से पीड़ित लोगों से मिलने जा रहे थे। उनके साथ सांसद प्रियंका गांधी तथा कांग्रेस के अन्य नेता भी थे। पुलिस ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के इशारे पर राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को गाजीपुर बॉर्डर पर ही रोक दिया ताकि राहुल गांधी संभल न जा सकें।

कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि संभल की हिंसा भी सरकार की एक सुनियोजित नीति लगती है, इसलिए राहुल गांधी को रोका जा रहा है ताकि सरकार की नाकामी उजागर न हो सके। उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि आखिर संभल में ऐसे कौन से राज हैं जिन्हें उत्तर प्रदेश सरकार छुपाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि संभल हिंसा सीधे-सीधे उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामियों को दर्शाती है। भाजपा सरकार हिंदू-मुस्लिम करके देश को बांटने का एक षड्यंत्र कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंसा से पीड़ितों का दर्द साझा करना चाहते हैं। वे पीड़ितों का हाल जानना चाहते हैं। इसलिए वे संभल जा रहे थे, लेकिन भाजपा सरकार को यह मंजूर नहीं है कि कोई कांग्रेस नेता पीड़ितों से मिलकर उनका दुख-दर्द बांट सकें।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर राहुल गांधी को संभल जाने की अनुमति देनी चाहिए।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button