खेल

IND vs BAN: कुलदीप यादव को मिला बर्थडे गिफ्ट, 22 महीने के बाद खेल रहे टेस्ट मैच

Kuldeep Yadav Test Career: कुलदीप यादव को साल 2017 में 2, 2018 में 3, 2019 में 1 टेस्ट खेलने का मौका मिला। साल 2020 में एक भी टेस्ट नहीं खेले। साल 2021 में भी उन्हें 1 मैच खेलने को मिला।

नई दिल्ली

IND vs BAN Test: टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट (Ind vs Ban 1st Test) में 3 स्पिनर्स और 2 तेज गेंदबाज के साथ उतरने का फैसला किया। रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के अलावा ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की अनुपस्थिति में अक्षर पटेल (Axar Patel) को मौका मिला। बर्थडे ब्वॉय चाइनमैन स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को प्लेइंग 11 में मौका मिला।

14 दिसंबर 1994 को जन्में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) 22 महीने बाद टेस्ट मैच खेल रहे हैं। क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में बढ़िया रिकॉर्ड होने के बाद भी उन्हें लगातार मौका नहीं मिलता। कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने इससे पहले फरवरी 2021 में चेन्नई (Chennai) के एम चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में इंग्लैंड (England) के खिलाफ टेस्ट खेला था। उस मैच की दूसरी पारी में उन्होंने 2 विकेट चटकाए थे। टीम इंडिया वह मैच 317 रन से जीती थी।

कुलदीप यादव ने 2017 में किया था डेब्यू (Kuldeep Yadav made his Test debut in 2017)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) में जन्में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ 2017 बॉर्डर गावस्कर सीरीज (2017 Border Gavaskar Trophy) में डेब्यू करने के बाद से सिर्फ आठ टेस्ट मैच खेले हैं। पहले मैच में उन्होंने 4 विकेट लिए थे। वह अबतक 2 बार पांच विकेट ले चुके हैं।

कुलदीप यादव का टेस्ट करियर (Kuldeep Yadav Test Career)

कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav)के टेस्ट करियर की बात करें तो 8 टेस्ट की 12 पारियों में उन्होंने 23.85 की औसत से 26 विकेट झटके हैं। 57 रन देकर 5 विकेट उनका एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। वहीं 119 रन देकर 6 विकेट मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। साल 2017 में उन्हें 2, 2018 में 3, 2019 में 1 टेस्ट खेलने का मौका मिला। साल 2020 में वह एक भी टेस्ट नहीं खेले। इसके अलावा साल 2021 में भी उन्हें 1 मैच खेलने को मिला। 2022 में वह बांग्लादेश के खिलाफ इसे टेस्ट में पहला मैच खेल रहे हैं।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button