टीवी इंडस्ट्री में शिवांगी जोशी को पूरे हुए 9 साल, फैन्स भी भूले एलिमिनेशन का गम

Shivangi Joshi completes 9 years in TV Industry: टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने इंडस्ट्री में 9 साल पूरे कर लिए हैं। आज सुबह से सोशल मीडिया पर उनके फैन्स उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।
नई दिल्ली
टीवी रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) से पहला एलिमिनेशन हो चुका है। रोहित शेट्टी के इस स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो से टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का पत्ता कट चुका है। ऐसे में फैन्स उन्हें इस शो में महज कुछ ही दिन देख पाएंगे। खतरों के खिलाड़ी 12 से शिवांगी जोशी के एलिमिनेशन के खबर ने फैन्स का दिल तोड़कर रख दिया। बीते 2 दिन से शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के फैन्स काफी परेशान थे। सोशल मीडिया पर हर कोई अपनी नाराजगी जाहिर कर रहा था लेकिन लोगों को जल्द ही समझ आ गया कि यह सब गेम का ही हिस्सा है और एलिमिनेशन जैसी चीज किसी इंसान से बढ़कर नहीं है। खैर आज सोशल मीडिया पर शिवांगी जोशी के फैन्स जमकर जश्न मना रहे हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर माजरा क्या है?
शिवांगी ने इंडस्ट्री में पूरे किए 9 साल
ये रिश्ता क्या कहलाता है और बालिका वधू जैसे शोज कर चुकी शिवांगी जोशी को टीवी इंडस्ट्री में आज 9 साल पूरे हो चुके हैं। इतने सालों में शिवांगी ने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया है। फैन्स आज सुबह से ही शिवांगी जोशी को बधाई दे रहे हैं। ट्विटर पर लगातार लोग शिवांगी जोशी की तारीफ कर रहे हैं।
पर्सनल लाइफ के चलते भी बटोरी सुर्खियां
बता दें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है के दौरान एक्टर मोहसिन खान (Mohsin Khan) संग शिवांगी जोशी का नाम खूब जुड़ा। दोनों ने कुछ महीने एक-दूसरे को ऑफिशियली डेट भी किया था। हालांकि जल्द ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आने लगी थीं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ शिवांगी जोशी लगातार अपनी पर्सनल लाइफ के चलते हमेशा से ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती आई हैं।