मनोरंजन

मुंबई मेट्रो में लगे ‘जय श्री राम’ के नारे, पूजा भट्ट को होने लगी दिक्कत; रिएक्शन देते हुए बोलीं- ‘ये कैसे जायज है…

नवरात्रि के दोरान लोगों के एक ग्रुप द्वारा मुंबई मेट्रो में भजन-कीर्तन करने  और गरबा सॉन्ग गाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वही बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्म मेकर पूजा भटट् का इस पर गुस्सा फूटा है

मुंबई

नवरात्रि के दोरान लोगों के एक ग्रुप द्वारा मुंबई मेट्रो में भजन-कीर्तन करने  और गरबा सॉन्ग गाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वही बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्म मेकर पूजा भटट् का इस पर गुस्सा फूटा है। उन्होंने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट कर पब्लिक प्लेस पर “जय श्री राम” के नारे लगाने वालों पर अपनी भड़ास निकाली है। वहीं इस पर एक्ट्रेस भी ट्रोल हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कुणाल पुरोहित नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसमें मुंबई मेट्रो के अंदर यात्री जयश्री राम के जयकारे लगा रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुंबई मेट्रो में कुछ यात्री सीट पर बैठे हैं और कुछ फर्श पर बैठकर ‘भारत का बच्चा बच्चा जय श्री राम बोलेगा’ गा रहे हैं। वहीं कुछ यात्री गुजराती गरबा के गाने गाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस का गुस्सा छलका है। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “ पब्लिक प्लेस पर इसकी इजाजत कैसे दी सकती है है? इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह हिंदुत्व पॉप, क्रिसमस कैरोल, बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर या इनके बीच कुछ भी है। सार्वजनिक स्थानों का इस तरह दुरुपयोग नहीं किया जा सकता। अधिकारी इसकी अनुमति कैसे और क्यों दे रहे हैं?

लॉ एंड ऑर्डर कायम होने की कोई उम्मीद नहीं
पूजा भट्ट ने एक और पोस्ट में लिखा, “ अगर हम रियल सेंस में बेसिक रूल्स को फॉलो नहीं कर सकते तो लॉ एंड ऑर्डर कायम होने की कोई उम्मीद नहीं है। सभी राजनीतिक दलों के अवैध होर्डिंग्स शहर को अपवित्र कर रहे हैं, मेट्रो को पार्टी क्षेत्र में तब्दील किया जा रहा है। सड़क के बीच में पटाखे जलाए जा रहे हैं।” बता दें कि पूजा भट्ट की पटाखे वाली यह पोस्ट उस वक्त आई है, जब  महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की दशहरा जुलूस और आतिशबाजी की आड़ में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली है।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button