मनोरंजन

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद गहना वशिष्ठ बोलीं- पोर्नोग्राफी और इरॉटिका में अंतर

नई दिल्ली

मुंबई पुलिस ने हाल ही में पोर्नोग्राफी से जुड़े केस में राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया है। इस खबर ने इंडस्ट्री के साथ-साथ राज के करीबियों को भी चौंका दिया है। वहीं, अब ऐसे ही एक मामले में जमानत पर बाहर आईं एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ भी जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं। उनके पब्लिसिस्ट ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी को लेकर स्टेटमेंट जारी किया है। जिसमें मुंबई पुलिस पर भरोसा जताया गया है और इसके साथ ही बिना राज का नाम लिए उन पर लगे पोर्नोग्राफी के आरोपों पर इशारों में बयान दिया गया है।

गहना वशिष्ठ के स्टेटमेंट के मुताबिक- ‘कानून अपने तरीके से काम करेगा। हमें मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है लेकिन उन्हें पोर्न को इरॉटिका से अलग समझना चाहिए। हमने हमेशा कहा है कि मुंबई पुलिस इस दुनिया की बेस्ट फोर्स है। सुनवाई के दौरान कोर्ट आखिरकार ये फैसला कर ही देगा कि असली दोषी कौन है और जिन्हें गिरफ्तार किया गया है उन्हें दूसरे महज इस्तेमाल कर रहे हैं’।

 

तिजोरी में कई कंकाल…

इस बयान में सारी बात इशारों में कही गई है लेकिन राज का नाम नहीं लिया गया है। इसमें कहा गया है कि ‘हम कोई और बयान नहीं देना चाहते हैं क्योंकि गहना जमानत पर बाहर हैं और वो अपने बचाव के अधिकार को कोई हानि नहीं पहुंचान चाहती हैं। हालांकि, पुलिस को पूरी तरह से पड़ताल करनी चाहिए  क्योंकि अमीर और मशहूर लोगों की तिजोरी में कई कंकाल छिपे हैं’।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button