![]()
मध्य प्रदेश के इटारसी में ट्रेन हादसा होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, इटारसी में समर स्पेशल ट्रेन की दो बोगियां पटरी से उतर गईं हैं। सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य की टीमें मौके पर रवाना हो गई हैं
भोपाल
मध्य प्रदेश के इटारसी में ट्रेन हादसा होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, इटारसी में समर स्पेशल ट्रेन की दो बोगियां पटरी से उतर गईं हैं। सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य की टीमें मौके पर रवाना हो गई हैं। रानी कमलापति से चलकर इटारसी होते हुए सहरसा जा रही स्पेशल ट्रेन पटरी से उतर गई। हादसा करीब शाम 6.30 बजे हुआ।
बता दें कि रानी कमलापति स्टेशन से चलकर 01663 स्पेशल ट्रेन इटारसी स्टेशन आ रही थी। इस बीच जब प्लेटफार्म नंबर 2 पर ट्रेन पहुंच ही रही थी कि, इसी दौरान उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद पूरा रेल प्रशासन मौके पर पहुंच गया। फिलहाल दोनों पटरी से उतरे डिब्बों को वापस पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।
