क्राइम

बच्ची से बैड टच करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा….जानें क्या है पॉक्सो एक्ट में सजा?

अदालत ने 6 साल की एक बच्ची से बैड टच करने के दोषी मदन निर्मल वासी गौतम नगर को 20 साल की कैद और 35 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर 6 महीने की और कैद काटनी होगी।

नेशनल डेस्क

अदालत ने 6 साल की एक बच्ची से बैड टच करने के दोषी मदन निर्मल वासी गौतम नगर को 20 साल की कैद और 35 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर 6 महीने की और कैद काटनी होगी।

थाना बस्ती बावा खेल में 30 सितंबर, 2022 को मामला दर्ज किया गया था। बच्ची ने आरोप लगाया था कि अंकल ने उसके साथ बैड टच किया है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई थी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

आईपीसी की बैड टच धारा क्या है?
जानकारी के लिए बता दें कि (धारा 354ए आईपीसी) के अनुसार, यौन उत्पीड़न है: अवांछित स्पर्श या अन्य शारीरिक संपर्क। सेक्स या किसी अन्य यौन गतिविधि के बारे में पूछना या माँग करना। ऐसी टिप्पणियाँ करना जो यौन प्रकृति की हों।

 good touch bad touch क्या है?
अच्छे स्पर्श के उदाहरणों में गले मिलना, हाथ पकड़ना और हाई-फाइ शामिल हैं। ये स्पर्श आमतौर पर माता-पिता, देखभाल करने वालों या भरोसेमंद व्यक्तियों द्वारा दिए जाते हैं।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button