क्राइम

सास का आया बहू पर दिल, जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक सास पर अपनी बहू के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद जगदीशपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि…

 

नेशनल डेस्क

 उत्तर प्रदेश के आगरा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक सास पर अपनी बहू के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद जगदीशपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2022 में गाजीपुर में हुई थी। शादी के बाद से ही उसे विभिन्न प्रकार की प्रताड़नाओं का सामना करना पड़ा।

महिला का आरोप है कि उसकी सास ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव डाला और मना करने पर ब्लेड से हमला किया, जिससे उसके हाथ कट गए। महिला ने अपनी नंद पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि नंद ने उसके सारे कपड़े छीन लिए, जिससे उसे एक ही ड्रेस में लगभग एक महीने तक रहना पड़ा और इस दौरान उसे घर के एक कमरे में बंद रखा गया। महिला का यह भी कहना है कि ससुराल में उससे दहेज की मांग की जाती थी और उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

साल 2023 में उसके एक बेटा हुआ, लेकिन पति ने उसे नाजायज मानते हुए उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और घर से निकाल दिया। पड़ोसियों के हस्तक्षेप के बाद उसे दोबारा घर में रहने की अनुमति मिली। महिला के पिता साल 2023 में मिलने पहुंचे तो वह पिता के साथ मायके चली गई। कुछ समय बाद ससुराल वालों ने समझौते के लिए महिला और उसके पिता को बुलाया। बातचीत के दौरान धक्कामुक्की हुई, जिससे वे वापस लौट आए। यह घटना 7 जून की है। महिला ने जगदीशपुर थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button