Breaking News

भाजपा की ‘बी टीम’ से अब पुरानी टीम हो गई हैं बीजद और वाईएसआर : कांग्रेस

कांग्रेस ने ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) और आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की करारी शिकस्त को लेकर तंज कसते हुए बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ये दोनों ‘बी टीम’ अब पुरानी टीम हो गई हैं।

नेशनल डेस्क

 कांग्रेस ने ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) और आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की करारी शिकस्त को लेकर तंज कसते हुए बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ये दोनों ‘बी टीम’ अब पुरानी टीम हो गई हैं।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि ‘हम दो’ पर भरोसा करने वाले क्षेत्रीय दलों के साथ यही होता है। रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पिछले 10 वर्षों में बीजद संसद में भाजपा की बी-टीम थी। इसने हर मुद्दे पर नरेन्द्र मोदी का समर्थन किया। पिछले 10 वर्षों में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी भाजपा की एक और बी टीम थी। इसने भी हर मुद्दे पर नरेन्द्र मोदी का साथ दिया।”

पिछले दस वर्षों में, BJD संसद में भाजपा की B-टीम थी। इसने हर मुद्दे पर नरेंद्र मोदी का समर्थन किया।

पिछले दस वर्षों में, YSRCP भाजपा की एक और B-टीम थी। इसने भी हर मुद्दे पर नरेंद्र मोदी का साथ दिया।

वे अब B-टीम से पुरानी टीम हो गए हैं।

उन हम दो पर भरोसा करने वाले क्षेत्रीय…

— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) June 5, 2024

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि वे दोनों अब ‘बी टीम’ से पुरानी टीम हो गई हैं। कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘उन जैसे ‘हम दो’ पर भरोसा करने वाले क्षेत्रीय दलों के साथ यही होता है, जिन्हें कल नैतिक और राजनीतिक रूप से अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा है।”

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button