उत्तरप्रदेश
‘बंटोगे तो लुटोगे…’,सरकार हमें लूट लेगी। जल्द दिल्ली से एक बड़ा आंदोलन होने जा रहा है: राकेश टिकैत

किसान महापंचायत में आए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत ने कहा कि संगठित रहो, सरकार हमें लूट लेगी। जल्द दिल्ली से एक बड़ा आंदोलन होने जा रहा है।
एटा
एटा के मारहरा रोड पर शनिवार को किसान महापंचायत में आए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत ने हक की लड़ाई के लिए किसानों को एकजुट रहने का मंत्र दिया। कहा कि बंटोगे तो लुटोगे। केंद्र व प्रदेश की सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी, लेकिन आय दोगुनी नहीं हुई। कर्ज जरूर दोगुना हो गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संसद परिसर में धक्का-मुक्की मामले को लेकर कहा कि देश के इतिहास में यह पहली घटना हुई है कि तहरीर के आधार पर एक बड़े नेता पर रिपोर्ट दर्ज की गई। इससे संसद की गरिमा को गिराने का कार्य हुआ है।