सभी राज्य

“भाजपा से परेशान है देश की जनता”, तेजस्वी यादव बोले- जनता कह रही है ‘चेंज इन 2024’

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश की जनता कह रही है ‘चेंज इन 2024’…जनता भाजपा से परेशान है।

 

पटना

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश की जनता कह रही है ‘चेंज इन 2024’…जनता भाजपा से परेशान है।

‘भाजपा वाले केवल झूठ बोलते हैं’
तेजस्वी यादव ने कहा कि जिन युवाओं का पेपर लीक हुआ है, इस बार वो कह रहे हैं कि भाजपा का चुनाव लीक कर देंगे। वो(भाजपा) केवल झूठ बोलते हैं। वो नकारात्मक राजनीति करते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि 10 वर्षों में मोदी सरकार ने झूठ, जुमले, छल व कपट के माध्यम से देशवासियों को ठगने के सिवाय कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री ने देश को बर्बाद कर दिया है। महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी बढ़ रही है। वे देश चलाने में असमर्थ हैं। यही कारण है कि 2024 का चुनाव देश की जनता स्वयं भाजपा से लड़ रही है और कह रही है ‘चेंज इन चौबीस।

‘जो भ्रष्टाचार करेगा उसको कोई नहीं बचा सकता’
इधर, तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि देश में जो भ्रष्टाचार कर रहा होगा वो भाजपा से पक्का परेशान है। जो भ्रष्टाचार करेगा उसको कोई नहीं बचा सकता। इसमें दो मत नहीं है। एक दम ठोंक के जेल में डालूंगा। जो भ्रष्टाचार करेगा उसको कोई धरती बचा नहीं सकती है। यह पीएम मोदी की गारंटी है कि चाहे केजरीवाल हों, हेमंत सोरेन हों या लालू प्रसाद हों, सभी को जेल में रहना होगा।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button