दिल्ली

थरूर बोले नए पी.एम. के लिए नहीं करना पड़ेगा ज्यादा इंतजार, जून में आएगी नई सरकार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्र को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर सियासी अखाड़े में देश में नई बहस शुरू हो गई है। केजरीवाल ने जेल से निकलते ही कहा था कि भाजपा के नियम के अनुसार मोदी 2025 में 75 साल के हो…

 

नेशनल डेस्क

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्र को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर सियासी अखाड़े में देश में नई बहस शुरू हो गई है। केजरीवाल ने जेल से निकलते ही कहा था कि भाजपा के नियम के अनुसार मोदी 2025 में 75 साल के हो जाएंगे और राजनीति से संन्यास ले लेंगे। इसके बाद उम्र को छिड़ी सियासत के बीच पी.एम.  मोदी ने कहा कि कांग्रेस को राहुल की उम्र से भी कम सीटों मिलेंगी। अब यह मामला थम नहीं रहा है और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी पी.एम.  मोदी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि  शशि थरूर का कहना है कि देश को नया प्रधानमंत्री पाने के लिए सितंबर 2025 तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। थरूर ने कहा कि जून में केंद्र में नई सरकार आएगी।

भाजपा को पी.एम. की उम्र से ज्यादा नहीं मिलेंगी सीटें
शशि थरूर ने कहा कि भाजपा को प्रधानमंत्री की उम्र से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की उम्र अन्य कारणों से दिलचस्प है जिसे अमित शाह बेहतर बता सकते हैं। दरअसल पी.एम. मोदी ने कहा था कि चुनाव में कांग्रेस को 53 से कम सीटें मिलेंगी और उन्होंने अपने इस बयान को पश्चिम बंगाल में भी दोहराया था। उन्होंने कहा था कि शहजादे की उम्र से कांग्रेस को कम सीटें मिलेंगी। इस पर शशि थरूर ने कहा कि पीएम जो कुछ हफ़्तों से बयान दे रहे हैं ,वो बहुत बुरा लग रहा है। वह एक समुदाय के खिलाफ बोल रहे हैं। पीएम का बयान शर्मनाक है। उनको अपने पद का मान रखना चाहिए।

ओपेन डिबेट के लिए तैयार हैं राहुल
ओपेन डिबेट वाली चिट्ठी पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि रिटायर्ड जजों और पत्रकारों ने चिट्ठी लिखकर सकारात्मक चर्चा की बात कही है। इस चुनौती को राहुल गांधी ने तुरंत स्वीकार कर लिया, लेकिन पी.एम.  मोदी ने दस साल हो गए एक भी प्रेस कांफ्रेंस नहीं की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी स्क्रिप्ट लेकर इंटरव्यू देते हैं। हम तो तैयार हैं, पीएम को आने दीजिए। हम असली विषय पर बात करेंगे।

ऐसे गरमाया मामला
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि इस चुनाव में पी.एम.  मोदी को गृह मंत्री अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं।  चूंकि पी.एम.  मोदी ने खुद नियम बनाया है कि 75 साल के बाद भाजपा के नेताओं को राजनीतिक संन्यास लेना होगा।  यह मुद्दा तब राजनीतिक विवाद में बदल गया जब आम आदमी पार्टी ने अमित शाह का पुराना वीडियो साझा किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने पूछा कि क्या नरेंद्र मोदी के लिए कोई अपवाद बनाया जाएगा क्योंकि 75 साल की उम्र पार करने पर लाल कृष्ण आडवाणी, सुमित्रा महाजन और मुरली मनोहर जोशी को भी चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी गई थी।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button