सभी राज्य

लोकसभा चुनाव 2024 Voting: वोटिंग के दौरान मणिपुर में हुई हिंसा ,पोलिंग बूथ पर ईवीएम में की गयी तोड़फोड़

Lok Sabha Election Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के फर्स्ट फेज के दौरान शुक्रवार को मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के थमनपोकपी में एक मतदान केंद्र पर गोलीबारी हुई। इसमें 3 लोग घायल हो गए। वहीं, इंफाल पूर्व के थोंगजू के एक बूथ पर EVM में तोड़फोड़ की खबर सामने आई।

Highlights:

  • लोकसभा चुनाव 2024 के फर्स्ट फेज के दौरान शुक्रवार को मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के थमनपोकपी में एक मतदान केंद्र पर गोलीबारी हुई
  • वहीं, इंफाल पूर्व के थोंगजू के एक बूथ पर EVM में तोड़फोड़ की खबर सामने आई।

राज्य की दो सीटों पर हो रही वोटिंग

राज्य की दो सीटों- इनर मणिपुर और आउटर मणिपुर सीट पर आज वोटिंग हो रही है। आउटर सीट के हिंसा प्रभावित इलाकों के कुछ बूथ पर 26 अप्रैल को भी वोटिंग होगी। इधर, मणिपुर में लगातार हो रही हिंसा के बाद कुकी समुदाय के लोगों ने चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है। उन्होंने नारा लगाया कि न्याय नहीं तो वोट भी नहीं।

 

पहले भी हो चुकी हैं हिंसा

दरअसल, राज्य में 3 मई 2023 से कुकी और मैतेई के बीच जारी जातीय हिंसा में 200 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। राज्य में अब तक 65 हजार से ज्यादा लोग अपना घर छोड़ चुके हैं। मणिपुर में BJP सबसे बड़ी पार्टी, NPP और NPF से अलायंस मणिपुर में BJP सबसे बड़ी पार्टी है। उसने कुछ लोकल पार्टियों के साथ अलायंस किया है। नेशनल पीपुल्स पार्टी यानी NPP और नगा पीपुल्स फ्रंट यानी NPF इस अलायंस का हिस्सा हैं। BJP ने सिर्फ इनर मणिपुर पर कैंडिडेट उतारा है।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button