बिहार में शेल्टर होम कांड पार्ट-2: पटना के गायघाट आश्रय गृह की लड़कियों के यौन शोषण का भंडाफोड़, वीडियो वायरल

पटना
Patna Shelter Home Case : पटना गायघाट स्थित उत्तर रक्षा गृह से भागी एक लड़की ने आश्रय गृह की अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि यहां रह रही लड़कियों को नशे का इंजेक्शन देकर अनैतिक कार्यों में धकेला जाता है।
पटना गायघाट स्थित उत्तर रक्षा गृह से निकल भागी एक लड़की ने आश्रय गृह की अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि यहां रह रही लड़कियों को नशे का इंजेक्शन देकर अनैतिक कार्यों में धकेला जाता है। जो लड़की इसमें साथ नहीं देती उसे प्रताड़ित किया जाता है और खाना तक नहीं दिया जाता। इस लड़की को लेकर एक संस्था के कुछ लोग पुलिस थाने पहुंचे। अमर उजाला इस वीडियो की सत्यता का दावा नहीं करता। पटना के महिला थाना में लड़की की शिकायत की गई है, हालांकि मामले में अभी केस दर्ज नहीं किया गया है।
देखें वीडियो में क्या कह रही है लड़की
लड़की ने की थी खुदकुशी की कोशिश
जांच के बाद ही कुछ कह सकेंगे: राजकुमार
समाज कल्याण विभाग के निदेशक राजकुमार के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जाएगा। इस बीच मामले में आरोप लगाने वाली लड़की को पुलिस ने बालिका गृह भेजने की बजाय उक्त संस्था के ही हवाले कर दिया। लड़की के आरोपों पर अधीक्षिका ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
पप्पू यादव ने कहा- कोर्ट ले जाएंगे मामला
इस सनसनीखेज मामले में जन अधिकार पार्टी (JAP) के प्रमुख पप्पू यादव ने कोर्ट जाने की चेतावनी दी हैं उन्होंने कहा कि लड़कियों को नशा देकर गलत करने का प्रयास किया गया है। आश्रय गृह संचालक पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। राज्य में ऐसी घटनाएं रुक नहीं रही हैं। उनकी पार्टी इसे लेकर आंदोलन करेगी। सरकार को जवाब देना होगा कि शेल्टर होम में जो अधिकारी हैं वह सालों से वहीं क्यों जमे हैं? सरकार प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल में क्यों नहीं डाल रही है? उन्होंने आरोप लगाया कि कई बड़े अधिकारी भी क्या ऐसी घटना में शामिल हैं।