World News

Earthquake: ताइवान के बाद जापान में कांपी धरती; 6.3 की तीव्रता से भूकंप के झटके, चीन तक पहुंची आहट

जापान की कुल आबादी लगभग 12.5 करोड़ है और इस द्वीपसमूह पर हर साल भूकंप के लगभग 1,500 झटके आते है जिनमें से ज्यादातर हल्के होते हैं।

Eearthqauake

ताइवान (Taiwan) के बाद अब जापान में भूकंप के ताज झटके महसूस किये गए हैं। 4 अप्रैल को जापान में होंशू के पूर्वी तट पर 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से 32 किलोमीटर की गहराई में था।

बता दें कि 3 अप्रैल को जापान (Japan) के ओकिनावा में 7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। इसके बाद जापान के ओकिनावा में मुख्य हवाई अड्डे ने अपनी उड़ानें निलंबित कर दीं थी।

इसके बाद उसी दिन ताइवान के तटवर्ती इलाके में 7.2 की तीव्रता वाला एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे राजधानी ताइपे हिल गई और दक्षिणी जापान और फिलीपींस के द्वीपों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई।

चीन तक महसूस हुए झटके

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का असर चीन के शंघाई शहर तक महसूस किया गया। चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार, भूकंप चीन के फ़ुज़ियान प्रांत के फ़ूज़ौ, ज़ियामेन, क्वानझोउ और निंगडे में भी महसूस किया गया।

बता दें कि जापान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप के खतरे वाले देशों में से एक है। इसलिए देश में बिल्डिंग बनाने को लेकर सख्त नियम हैं जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि इमारतें शक्तिशाली भूकंप के झटकों का भी सामना कर सकें।

जापान की कुल आबादी लगभग 12.5 करोड़ है और इस द्वीपसमूह पर हर साल भूकंप के लगभग 1,500 झटके आते है जिनमें से ज्यादातर हल्के होते हैं।

 

ताइवान में भी भूकंप से बड़ा नुकसान, नौ लोगों की मौत

ताइवान में बुधवार को आये भूकंप को बीते 25 वर्षों में सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है, जिससे कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयीं और कई जगह पत्थरों के खिसकने की खबरें सामने आईं। भूकंप से नौ लोगों की मौत हो गयी।

भूकंप में एक हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मारे गये नौ लोगों में से कम से कम चार व्यक्ति तारोको राष्ट्रीय उद्यान के भीतर थे। राष्ट्रीय दमकल एजेंसी के मुताबिक करीब 150 लोग लापता हैं। उद्यान में करीब दो दर्जन पर्यटक और कुछ अन्य लोग फंसे हुए थे।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button