सिर्फ 1 गाने से तहलका मचाने वाली हीरोइन, 1100 करोड़ी डायरेक्टर संग करेगी काम? हाथ लगी अल्लू अर्जुन की मेगाबजट फिल्म

अल्लू अर्जुन के बाद अपनी फिल्म के लिए डायरेक्टर किस एक्ट्रेस को फिल्म में लेंगे, ये उन्होंने चूज कर लिया है. खबरें हैं कि एटली हीरोइन के रूप में सामंथा को बोर्ड में लेना चाह रहे हैं. दोनों के बीच बातचीत चल रही है.
नई दिल्ली.
शाहरुख खान के साथ ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद एटली कुमार की फिल्मों का दर्शक इंतजार कर रहे हैं. एटली के साथ बॉलीवुड का कौन सा नया स्टार हाथ मिलाएगा? , रणबीर कपूर, सलमान खान और रणवीर सिंह के संभावित सहयोग के बारे में अटकलों से भरा हुआ था, लेकिन एटली के साथ फिल्म करने की रेस में अल्लू अर्जुन आगे निकल गए हैं. खबरें हैं कि जल्द एटली अल्लू अर्जुन के साथ नई फिल्म करने वाले हैं.
अल्लू अर्जुन के बाद अपनी फिल्म के लिए डायरेक्टर किस एक्ट्रेस को फिल्म में लेंगे, ये उन्होंने चूज कर लिया है. खबरें हैं कि एटली हीरोइन के रूप में सामंथा को बोर्ड में लेना चाह रहे हैं. दोनों के बीच बातचीत चल रही है.
फिल्म का सब्जेक्ट हुआ फाइनल
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, एटली कुमार 1100 करोड़ की ‘जवान’ के बाद अब साउथ की हिट मशीन अल्लू अर्जुन के साथ धमाका करने के लिए तैयार हैं. दोनों अक्टूबर 2024 से नई फिल्म पर काम शुरू करेंगे. दोनों ने सब्जेक्ट को फाइनल कर लिया है और एटली ने इस प्रोजेक्ट के लिए कास्टिंग शुरू कर दिया है.
हिट फिल्म दे चुके हैं सामंथा-अल्लू
रिपोर्ट में प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों का हवाला जेते हुए लिखा है कि एटली अपनी फिल्म की हीरोइन के लिए सामंथा रुथ प्रभु से बातचीत कर रहे हैं. अगर ये खबर सही साबित होती है तो सामंथा और अल्लू एक बार फिर से साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. इससे पहले दोनों ने ‘Son of Satyamurthy’ में साथ काम किया था. वहीं ‘पुष्पा: द राइज’ फिल्म में सामंथा का आइटम सॉन्ग था, जो खूब पॉप्युलर हुआ था.
तिकड़ी आई साथ तो होगा री-यूनियन
सूत्र का कहना है कि सामंथा और एटली के बीच पुराने समय से ही बहुत अच्छा रिश्ता रहा है. दोनों पहले ‘थेरी’ फिल्म में साथ काम कर चुके हैं. अगर सामंथा, अल्लू अर्जुन और एटली की तिकड़ी साथ में काम करती है तो ये उनका री-यूनियन होगा.
फिल्म में होगी एक और हीरोइन
रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फिल्म का बजट बहुत ज्यादा होने वाला है. दिलचस्प बात ये है कि इसमें सामंथा के अलावा एक और हीरोइन होगी, जिसकी कास्टिंग अभी बाकी है.




