बालों के लिए बनाएं आयुर्वेदिक हेयर मास्क, हेयर फॉल की परेशानी से मिलेगा छुटकारा

नई दिल्ली
बालों के झड़ने की परेशानी इन दिनों हर किसी को हो रही है। इन दिनों पूरी दुनिया बालों के झड़ने को रोकने के लिए अलग-अलग तरह के प्रयास कर रही है। ऐसे में कई लोग ऐसे भी हैं, जो पूराने घरेलू उपचारों की और रुख कर चुके हैं। कई लोगों ने प्राकृतिक जड़ी-बूटियों और नुस्खों की मदद लेना शुरू कर दिया है, जो बालों के झड़ने के लिए अत्याधिक प्रभावी हैं। आइए जानते हैं कुछ आयुर्वेदिक हेयर मास्क के बारे में जिनकी मदद से बालों का झड़ना रोका जा सकता है।
1) ब्राह्मी और अश्वगंधा हेयर मास्क
सामग्री
1 बड़ा चम्मच ब्राह्मी पाउडर
1 बड़ा चम्मच अश्वगंधा पाउडर
दूध (जरुरत के अनुसार )
बनाने का तरीका
तीनों चीजों को एक साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। ये पेस्ट ना ज्यादा गाढ़ा और ना ज्यादा पतला हो। इससे स्कैल्प पर अच्छे से मसाज करें और आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें।
2) शिकाकाई और आंवला पाउडर हेयर मास्क
सामग्री
1 बड़ा चम्मच शिकाकाई पाउडर
1 बड़ा चम्मच आंवला पाउडर
बनाने का तरीका
इन दोनों चीजों को गुनगुने पानी में मिलाएं और फिर इसे अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। आधे घंटे बाद इसे धो लें। ऐसा हफ्ते में तीन बार करें।
3) नीम और भृंगराज हेयर मास्क
सामग्री
नीम के पत्ते
भृंगराज पत्ते
बनाने का तरीका
पत्तों और पानी को मिलाकर पेस्ट बनाएं। पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगाएं और 2 घंटे के लिए छोड़ दें। फिर पानी से धो लें। इसे सप्ताह में एक बार कर सकते हैं।