Jhalak Dikhhla Jaa 11 : मनीषा रानी बनी झलक दिखला 11 शो की विनर

मनोरंजन

Loading

झलक दिखला जा 11 को लंबे सफर के बाद आखिरकार विनर मिल ही गया। शोएब मलिक, मनीषा रानी और अद्रिजा सिन्हा के बीच कांटे की टक्कर हुई। लेकिन इस जंग में जीत केवल एक ही की हुई। जिसकी शो में वाइल्डकार्ड एंट्री हुई थी।
मनीषा रानी एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। इससे पहले वह सलमान खान के शो बिग-बॉस ओटीटी 2 में नजर आई थीं। उनका गेम फैंस ने काफी किया था। हालांकि वो बिग बॉस ओटीटी 2 की सेकेंड रनर- अप रही थीं। शो खत्म होने के बाद भी वह काफी सुर्खियों में रही। अब सोशल मीडिया पर फैंस उनको जीत की बधाई दे रहे हैं।

रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 को जज अरशद वारसी, फराह खान और मलाइका अरोड़ा ने किया। वहीं ऋत्विक धनजानी और गौहर शो के होस्ट थे। दर्शकों ने इस शो को खूब पसंद किया। वहीं लंबे समय से फैंस इंतजार कर रहे थे आखिर कौन शो का विजेता होगा। आखिरकार ये घड़ी आ ही गई और वाइल्डकार्ड एंट्री कर मनीषा रानी ने ये टॉफी जीत ली।

जब से मनीषा रानी की शो में एंट्री हुई तो वह लगातार जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दे रही थी। लोगों को उनके डांसिंग स्किल्स काफी पसंद आ रहे थे। ऐसे में शोएब मलिक और अद्रिजा सिन्हा को धूल चटाते हुए बिहार ही मनीषा रानी शो की विजेता बन चुकी हैं। बता दें कि, पहली बार नहीं है जब वाइल्ड कार्ड ने झलक दिखला जा शो जीता है। इससे पहले तेरिया मगर ने सीजन 9 में टॉफी अपने नाम की थी।