विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फिर बने माता -पिता ,दिया बेटे को जन्म।

काफी समय से टीम इंडिया से छुट्टी पर चल रहे विराट कोहली के लिए एक खुशखबरी आई है। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। इसी सिलसले में विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर चल रहे थे। विराट और अनुष्का दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं। पिछली बार उनके लड़की हुई थी और इस बार बेटे का जन्म हुआ है। इसका नाम अकाय रखा गया है। अनुष्का शर्मा ने इन्स्टाग्राम पर इस खबर के बारे में जानकारी दी और कहा कि 15 फरवरी को हमारे बेटे अकाय का जन्म हुआ।
अनुष्का ने लिखा कि हमारे जीवन के इस सुंदर समय में हम आप सभी का आशीर्वाद चाहते हैं। हम आपसे निवेदन करते हैं कि इस समय में हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। गौरतलब है कि अनुष्का और विराट का पहला बच्चा एक बेटी थी और उसका नाम वामिका रखा गया था। अब वामिका का छोटा भाई भी इस दुनिया में आ गया है। विराट ने भी यही पोस्ट अपने इन्स्टाग्राम पर डालते हुए जानकारी दी है।
विराट कोहली ने जब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से छुट्टी ली थी, उस समय ही कयास लगाये जा रहे थे कि वह दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। एबी डीविलियर्स ने इसका खुलासा भी कर दिया था लेकिन बाद में एबीडी ने यू-टर्न ले लिया था।




