Breaking News

“मोदी जी झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं”वे झूठ बोलने के होलसेलर, उत्पादक और डिस्ट्रीब्यूटर हैं : तेजस्वी यादव

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुक्रवार को बिहार के सासाराम जिले से फिर से शुरू हुई। इस यात्रा में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव भी (Tejashwi Yadav) शामिल हुए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुक्रवार को बिहार के सासाराम जिले से फिर से शुरू हुई। इस यात्रा में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव भी (Tejashwi Yadav) शामिल हुए।

“मोदी जी झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं”
वहीं, इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा, “आज राहुल गांधी आए हैं, हम उनका स्वागत करते हैं। ये देशभर में घूम कर देश को जोड़ने का काम रहे हैं, ये बहुत जरूरी है…हमने पहले भी कहा था कि मोदी जी झूठ बोलने के फैक्ट्री हैं, वे झूठ बोलने के होलसेलर, उत्पादक और डिस्ट्रीब्यूटर हैं।” उन्होंने कहा, “आप सब भलीभांति जानते हैं कि हमारे मुख्यमंत्री कैसे हैं, वे किसी की बात नहीं सुनना चाहते। वह कहते थे ‘मैं मर जाऊंगा, लेकिन भाजपा में नहीं होऊंगा’।

“हमलोग भोले भाले लोग हैं…इसलिए”
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग भोले भाले लोग हैं…इसलिए इस बार किसी भी कीमत पर चाहे कितना भी सहना पड़े कितना भी कुर्बानी देना पड़े, हम नीतीश कुमार को लेकर चलेंगे और 2024 में भाजपा और नरेंद्र मोदी को सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे।” बता दें कि जब सासाराम में यात्रा शुरू हुई तो रेड कलर की जीप तेजस्वी यादव ने ड्राइव की और राहुल गांधी उनके बगल में बैठे थे। तेजस्वी यादव ने जमुहार से एसपी जैन कॉलेज तक करीब 4 किमी गाड़ी चलाई।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button