दुनिया का सबसे खतरनाक पौधा, हाथ लगाते ही हो सकती है मौत

विदेश

Loading

आज तक आपने यही सुना होगा कि पेड़ों से हमें ऑक्सीजन मिलती है, जिससे हमें सांस लेने में दिक्कत नहीं आती।

नेशनल डेस्क 

आज तक आपने यही सुना होगा कि पेड़ों से हमें ऑक्सीजन मिलती है, जिससे हमें सांस लेने में दिक्कत नहीं आती। कई पेड़ तो हमें औषधियां प्रदान करने का काम करता है। हर पेड़ पौधे की अपनी खास विशेषता होती है। लेकिन कुछ पेड़-पौधे ऐसे भी होते हैं जो इंसानों के लिए जहर से कम नहीं होते। ये लोगों को सीधे मौत देते हैं। इनमें से एक ऐसे ही पेड़ के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। जिसे छूने मात्र से लोगों को मरने के ख्याल आने लगते हैं।

इस नाम से जाना जाता पौधा

इस पौधे को जिम्पी नाम से जाना जाता है, ये मूल रूप से आस्ट्रेलिया में पाया जाता है। इस पौधे की पत्तियां दिल के आकार की होती हैं लेकिन ये दिखने में जितनी प्यारी होती हैं उतनी असल में नहीं होती। इन पत्तियों को छूना जानलेवा साबित हो सकता है। उन्हें छूते ही इंसान को इतना दर्द होता है कि वह मौत की भीख मांगने लगता है। इस पौधे की पत्ती को छूने से इंसान को बहुत तेज दर्द होते है जो उसके बर्दाश से बाहर हो सकती है।

स्किन भी हो सकती है खराब

आस्ट्रेलिया में उगने वाले इस पौधे के सुसाइड प्लांट भी कहा जाता है। जिसका साइंटिफिक नेम Dendrocnide moroides है। आमतौर पर लोग इस जिम्पी के नाम से अधिक जानते है। इस पौधे को छूते ही कांटे आपकी स्किन में अदंर तक धंस जाएंगे और उनसे इतना दर्द होता है कि इंसान मरने को मजबूर हो जाता है। इस कांटे से होने वाला दर्द तब तक रहता है जब तक आपके शरीर से ये कांटे बाहर न निकल जाएं। बात दें कि भारत में जिम्पी नाम का पौधा नहीं मिलता है। इसकी दर्द से छुटकारा पाने के लिए अभी तक कोई भी दवाई नहीं बनी है।