Breaking News

सरकार पेगासस पर सदन में इसलिए चर्चा नहीं कर रही है, क्योंकि उसे इसपर बहुत कुछ छुपाना है।:अभिषेक मनु सिंघवी

पेगासस मामले में क्या छुपाया जा रहा है? कांग्रेस ने सरकार पर फिर बोला हमला

 

नई दिल्ली

पेगासस जासूसी मामले को लेकर सरकार के प्रति कांग्रेस का रुख नर्म नहीं हो रहा है। गुरुवार को एक बार फिर सरकार पर हमला करते हुए कांग्रेस ने कहा कि सरकार पेगासस पर सदन में इसलिए चर्चा नहीं कर रही है, क्योंकि उसे इसपर बहुत कुछ छुपाना है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने पेगासस मामले पर सरकार को घेर। उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसी कोई ठोस वजह नहीं है, जिसके आधार पर सदन में इस मामले पर बहस से बचा जा सके।

आसान सवाल से क्यों भाग रही सरकार
अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सरकार से इस मामले में जो भी सवाल पूछा जा रहा है वह बहुत आसान है। उन्हें बस हां या ना में इस बात का जवाब देना है कि क्या सरकार ने पेगासस सॉफ्टवेयर खरीदा था? उन्होंने कहा कि सरकार एक बार इस मामले पर बहस तो करे। इसके बाद हम लोग हर मामले पर बहस करने के लिए तैयार हैं। सिंघवी ने सरकार पर इस बात को लेकर भी नाराजगी जताई कि इतने आसान सवाल का संसद में जवाब देने के बजाए सरकार इसे सदन के बाहर डिस्कस करना चाहती है। गौरलतब है कि पेगासस मामला पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। भारत की कई प्रमुख हस्तियों के नाम भी इस लिस्ट में आए हैं।

पीएम और गृहमंत्री की मौजूदगी में हो बहस
सदन का वर्तमान मॉनसून सत्र पेगासस जासूसी मामले को लेकर लगातार प्रभावित रहा है। पेगासस मामला सामने आने के बाद से ही संसद में लगातार नारेबाजी चल रही है। इसके चलते कई बार सदन की कार्यवाही स्थगित की जा चुकी है। गुरुवार को भी संसद के दोनों सदनों को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। विपक्ष इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की मौजूदगी में संसद में बहस चाहता है। साथ ही कृषि कानूनों को भी वापस लिए जाने की मांग लगातार की जा रही है। इजरायली संस्था एनएसओ द्वारा बनाए गए इस सॉफ्टवेयर से भारत की कई प्रमुख हस्तियों की जासूसी की बात सामने आई है। वहीं दुनिया के कई बड़े देशों के मुखिया और अन्य अधिकारियों के नाम भी इसकी जासूसी की लिस्ट में हैं।

 

इस आर्टिकल को शेयर करें

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button