आंध्र ट्रेन हादसे की जांच की मांग रेलवे कब ‘नींद’ से बाहर आएगा। : ममता बनर्जी

Breaking News

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में रेल हादसे पर जांच की मांग की और सवाल उठाया कि रेलवे कब ‘नींद’ से बाहर आएगा।

कोलकाता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में रेल हादसे पर जांच की मांग की और सवाल उठाया कि रेलवे कब ‘नींद’ से बाहर आएगा।

सुश्री बनर्जी ने एक्स पर कहा, “एक और विनाशकारी रेल टक्कर। इस बार आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में हुयी, जिसमें दो यात्री ट्रेनें शामिल थी। अब तक कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कम से कम 25 से अधिक घायल हो गए।”

उन्होंने पीड़ितों के परिजनों के प्रति एकजुटता जताते हुए शीघ्र बचाव कार्य और घटना की तत्काल जांच की मांग की।

सुश्री बनर्जी ने सवाल किया , “रेलवे कब नींद से बाहर आएगा?”